साने ताकाइची की अन्यमनस्कता कतई स्वीकार नहीं करता चीन: चीनी विदेश मंत्रालय

(CRI)08:30:46 2025-12-05

4 दिसंबर को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने नियमित प्रेस वार्ता की अध्यक्षता की जहां एक संवाददाता ने पूछा कि मीडिया की रिपोर्ट है कि जापानी प्रधान मंत्री साने ताकाइची ने 3 दिसंबर को सीनेट के पूर्ण सत्र पर चीन जापान संयुक्त बयान का हवाला देते हुए कहा कि वे चीन सरकार के इस पक्ष की समझ और सम्मान करती हैं कि थाईवान चीन का एक अभिन्न अंग है। इस पर चीन की क्या टिप्पणी है।

लिन च्येन ने कहा कि पुष्टि के अनुसार सम्बंधित रिपोर्ट सटीक नहीं है। साने ताकाइची ने सिर्फ कहा कि थाईवान सवाल पर जापान का मूल पक्ष वर्ष 1972 चीन जापान संयुक्त बयान के वर्णन जैसा है। इस पक्ष में बदलाव नहीं आया है।

लिन च्येन ने कहा कि चीनी पक्ष का रुख स्पष्ट है यानी हम जापान से आत्म निरीक्षण कर गलती ठीक करना और साने ताकाइची की गलत बात वापस लेने का अनुरोध करते हैं। ऐतिहासिक फाइलों में साफ़ लिखे गये सैद्धांतिक सवाल, चीनी पक्ष के बार-बार पूछने और जापान के अंदर तथा अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की आलोचना के सामने साने ताकाइची ने सिर्फ पक्ष में बदलाव नहीं आने से अन्यमनस्कता की। चीन इसे कतई स्वीकार नहीं करता।

प्रवक्ता ने कहा कि साने ताकाइची ने कहा कि थाईवान सवाल पर जापान का मूल पक्ष वर्ष 1972 चीन जापान संयुक्त बयान के वर्णन की तरह है। तो क्या वे सटीक और संपूर्ण रूप से संयुक्त बयान का वर्णन सुना सकती हैं?क्यों जापान जानबूझ कर अपने वादे और कानूनी कर्तव्य नहीं बताना चाहता?इस के पीछे क्या कारण है?जापान को चीन और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को एक जवाब देना चाहिए।