जापानी पक्ष द्वारा त्यायु द्वीप से सम्बंधित अवैध दावे को साबित करने के प्रयास पर चीनी विदेश मंत्रालय का विचार

(CRI)08:56:25 2025-12-02

हाल ही में, जापान सरकार ने टोक्यो में "प्रादेशिक भूमि प्रदर्शनी हॉल" में तथाकथित" त्यायु द्वीप की संप्रभुता साबित करने" वाले तीन ऐतिहासिक दस्तावेज़ जोड़े हैं, जिससे जापानी पक्ष का त्यायु द्वीप से सम्बंधित अवैध दावा साबित करने का प्रयास स्पष्ट है। इस सम्बंध में, 1 दिसंबर को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में सम्बंधित सवाल का जवाब देते हुए कहा कि त्यायु द्वीप और उसके सहायक द्वीप प्राचीन काल से ही चीन के अभिन्न अंग रहे हैं।

चीनी प्रवक्ता ने कहा कि त्यायु द्वीप की संप्रभुता का इतिहास स्पष्ट है और कानूनी आधार मजबूत है। इस सम्बंध में सबूत, जिनमें जापान के घरेलू कूटनीतिक अभिलेख, मानचित्र और इतिहासकारों के लेख शामिल हैं, बहुतायत से मौजूद हैं। जापानी पक्ष ने कुछ अंशों का दुरुपयोग करने वाले और बिल्कुल अप्रभावी तथाकथित "ऐतिहासिक सामग्री" को जुटाने की बड़ी कोशिश की है, जो साबित करती है कि जापानी पक्ष का अवैध दावा मूल रूप से असंगत है।