दूसरे छिंगहाई-शीत्सांग वैज्ञानिक अभियान परिणाम अनुप्रयोग विमोचन सम्मेलन आयोजित

चित्र VCG से है
9 से 20 नवंबर 2025 तक, दूसरे छिंगहाई-शीत्सांग वैज्ञानिक अभियान के परिणामों के व्यापक एकीकरण और अनुप्रयोग पर सम्मेलन शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की राजधानी ल्हासा में आयोजित किया जा रहा है।
बताया गया है कि 19 अगस्त, 2017 को दूसरे छिंगहाई-शीत्सांग वैज्ञानिक अभियान के शुभारंभ के बाद से, 3 हज़ार से अधिक अभियान दल और 30,000 से ज्यागा लोगों ने छिंगहाई-शीत्सांग पठार को कवर करने वाला वैज्ञानिक अनुसंधान किया है, और विश्व स्तरीय मूल परिणामों के उत्पादन को बढ़ावा दिया है।

चित्र VCG से है
शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख ज़ोउ चनय्वी ने जानकारी देते हुए कहा कि दूसरे छिंगहाई-शीत्सांग वैज्ञानिक अभियान ने एशियाई जल मीनार, पठार जलवायु पैटर्न, बहु-क्षेत्रीय त्रि-आयामी अवलोकन, जल संसाधन विनियमन, जैव विविधता, कार्बन उत्सर्जन की चरम पर पहुंच और कार्बन तटस्थता जैसे विभिन्न पहलुओं पर बड़ी मात्रा में वैज्ञानिक डेटा प्राप्त किया है, और बुनियादी अनुसंधान में छह प्रमुख नई खोजें हासिल की हैं।
परिणामस्वरूप, इससे छिंगहाई-शीत्सांग पठार पर जल, पारिस्थितिकी और मानवीय गतिविधियों के बारे में लोगों की समझ और गहरी हो गई है। इसने छिंगहाई-शीत्सांग पठार पर पृथ्वी प्रणाली विज्ञान पर बुनियादी अनुसंधान के स्तर में सुधार किया है, संबंधित क्षेत्रों में आगे गहन शोध के लिए एक ठोस आधार तैयार किया है और वैज्ञानिक अनुसंधान प्रतिमानों के लिए एक संदर्भ भी प्रदान किया है।