शीत्सांग: मौसम आधुनिकीकरण स्तर में बड़ी प्रगति , पूर्व चेतावनी कवरेज दर 90 प्रतिशत से अधिक

चित्र VCG से है
18 नवंबर को शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के मौसम प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की स्थापना के 60 वर्षों में, इस की मौसम विज्ञान के आधुनिकीकरण निर्माण में महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं। वर्तमान में पूरे प्रदेश में जनता के लिये मौसम चेतावनी कवरेज दर 92.02 प्रतिशत तक पहुँच गया है, और पूर्व चेतावनी सूचना प्रसार का समग्र जनसंख्या कवरेज दर 98.74 प्रतिशत हो गया है।
शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के मौसम प्रशासन के पार्टी नेतृत्व समूह के सचिव श्यांग युयि ने बताया कि पूरे प्रदेश में जमीन पर मौसम स्टेशन की संख्या 1965 में सिर्फ़ 23 थी, जो वर्षों में बढ़कर अब 1284 हो गई है। होती है। औसत स्टेशन अंतराल 228 किलोमीटर से घटकर 30.57 किलोमीटर हो गया है, जिससे ज़िले स्तर पर पूरा कवरेज सुनिश्चित हुआ है। साथ ही कुल 33 मौसम रेडार का निर्माण किया गया है, जिनका जनसंख्या कवरेज दर 73.7 प्रतिशत पहुँच गया है। ये स्टेशन फेंगयुन, गाओफेन सहित 20 उपग्रहों के आंकड़े प्राप्त करके कई महत्वपूर्ण मौसम प्रक्रियाओं की निगरानी और पूर्व चेतावनी में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।
श्यांग युयि ने बताया कि, “शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के मौसम विभाग विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार को मार्गदर्शक मानते हुए पूर्वानुमान और चेतावनी क्षमता लगातार वृद्धि कर रहा है”। अब धूप-बारिश पूर्वानुमान की सटीकता 81.64 प्रतिशत तक पहुँच गई है, और स्व-निर्मित हिमपात पूर्व चेतावनी मॉडल 5 घंटे पहले चेतावनी जारी कर सकता है, जिसका सटीकता दर 88.7 प्रतिशत हो गई है। साथ ही अल्पकालिक आपदाजनक मौसम की पूर्व चेतावनी का अग्रिम समय बढ़कर 39 मिनट तक बढ़ गया है।