शी चिनफिंग के व्याख्यानों के संकलन का पाँच अल्पसंख्यक जातीय भाषाओं में प्रकाशन
(CRI)09:21:36 2025-11-20
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के पार्टी इतिहास और साहित्य अनुसंधान संस्थान द्वारा संपादित पुस्तक "पार्टी की कार्यशैली को सुदृढ़ बनाने पर शी चिनफिंग के व्याख्यानों के अंश" का विमोचन अब देश के अल्पसंख्यक जातीय भाषाओं में भी किया गया है। जातीय प्रकाशन गृह ने इस महत्वपूर्ण संकलन को मंगोलियाई, शीत्सांग, उइगुर, कज़ाख़ और कोरियाई सहित पाँच भाषाओं में प्रकाशित किया है। चीनी जातीय भाषा अनुवाद ब्यूरो द्वारा अनुवादित ये पुस्तकें अब देशभर में वितरण के लिए उपलब्ध हैं।