चीनी विदेश मंत्रालय ने जापान को थाईवान मुद्दे पर आग से न खेलने की चेतावनी दी

(CRI)08:25:45 2025-11-14

13 नवंबर को आयोजित चीनी विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में प्रवक्ता ने थाईवान मुद्दे से सम्बंधित सवाल का जवाब दिया।

चीनी प्रवक्ता ने कहा कि जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने हाल ही में संसद में थाईवान के बारे में स्पष्ट रूप से भड़काऊ टिप्पणी की, जिससे थाईवान जलडमरूमध्य में सैन्य हस्तक्षेप की संभावना का संकेत मिला। चीन द्वारा गंभीरता से यह मामला उठाये जाने और इसका कड़ा विरोध व्यक्त किये जाने के बावजूद जापान हठी बना हुआ है और अपनी टिप्पणी वापस लेने से इनकार कर रहा है। इस तरह के गलत कार्य एक-चीन सिद्धांत, चीन और जापान के बीच चार राजनीतिक दस्तावेजों की भावना और अंतर्राष्ट्रीय सम्बंधों के बुनियादी मानदंडों का गंभीर उल्लंघन करते हैं। ये चीन के आंतरिक मामलों में घोर हस्तक्षेप करते हैं, चीन के मूल हितों को चुनौती देते हैं और चीन की संप्रभुता का उल्लंघन करते हैं। चीन इसका कड़ा विरोध करता है और इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। जापान को तुरंत अपने कार्यों में सुधार करना चाहिए और अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी वापस लेनी होगी; अन्यथा, जापान को इसके सभी परिणाम भुगतने होंगे। हम जापान को गंभीरता से चेतावनी देते हैं कि वह चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने, उकसाने और सीमा पार करने जैसे गलत शब्दों और कार्यों को तुरंत बंद करे, और थाईवान मुद्दे पर आग से न खेले, क्योंकि जो लोग आग से खेलते हैं, वे जल जाएंगे!