“प्रेम गीतों का नगर” कांगडिंग ने अपनाया नया स्वरुप


चित्र VCG से है

9 से 11 नवंबर तक, 2025 विदेशी चीनी भाषी मीडिया का गन्ज़ी दौरा प्रतिनिधिमंडल सिचुआन प्रांत के गान्ज़ी शीत्सांग स्वायत्त क्षेत्र के कांगडिंग नगर का दौरा किया। वहाँ उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से अनुभव किया कि कांगडिंग किस प्रकार प्रेम गीतों की संस्कृति के माध्यम से संस्कृति और पर्यटन के समन्वय को बढ़ावा दे रहा है और औद्योगिक पुनरुत्थान को प्रोत्साहित कर रहा है।

मुगेछो, जिसका शीत्सांग भाषा का अर्थ “जंगली मानव की झील” है, कांगडिंग प्रेमगीतों की जन्मभूमि मानी जाती है। देर शरद ऋतु के इस मौसम में, मुगेछो की घाटियों में बादल और कोहरा घूमते हैं, झील का जल दर्पण की तरह स्वच्छ है, जिसमें बर्फ से ढकी चोटियाँ तथा सुनहरी वनराशि प्रतिबिंबित होती है है। पर्यटक लकड़ी के मार्गों पर टहलते हुए हवा और पानी की मधुर संगति का आनंद लेते हैं।

कांगडिंग नगर के संस्कृति, प्रसारण, दूरदर्शन और पर्यटन ब्यूरो की अधिकारी मोउ जियालू ने बताते हुआ कहा कि, “कांगडिंग प्रेमगीत की धुन ‘लियोलियो धुन’ के लघु धुन से उत्पन्न हुई है, और मुगेछो इस प्रेम गीत संस्कृति की आत्मा है।” वर्तमान में कांगडिंग प्रेम गीत संस्कृति पर आधारित कई श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रम, जैसे कांगडिंग अंतर्राष्ट्रीय प्रेमगीत संगीत महोत्सव, “चंद्र कैलेंडर के चौथे महीने की आठवीं तिथि पर पाओमाशान पर्वत परिक्रमा उत्सव”, और G318 जीवन ऋतु का आयोजन कर रहा है, — ताकि पर्यटक पहाड़ों और गीतों के बीच कांगडिंग की रोमांटिक भावना का गहन अनुभव कर सकें। “हमने अमूर्त सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और नृत्य-संगीत को मंच पर लाकर प्रस्तुत किया है, जिससे पर्यटक और विभिन्न जातीय समुदायों के युवा कांगडिंग प्रेम गीत संस्कृति की गहराई को महसूस कर सकें।”

जानकारी के अनुसार, हाल के वर्षों में कांगडिंग ने “प्रेम गीत संस्कृति + प्राकृतिक सौंदर्य” को केंद्र में रखकर कई विशेष पर्यटन मार्ग तैयार किए हैं, इनमें शामिल हैं “गोंग्गा से मिलना” विशिष्ट मार्ग, बर्फीली पहाड़ियों, झीलों और घास के मैदानों को जोड़ने वाला “हीरा मार्ग”, जनजातीय गाँवों में गहराई तक जाने वाला “स्वर्ण मार्ग”, और प्राचीन हिमनदों से होकर गुजरने वाला “प्रतिष्ठित ट्रेकिंग मार्ग”, जिससे हर पड़ाव स्वयं में एक समृद्ध सांस्कृतिक यात्रा में बदल जाता है।

आँकड़ों के अनुसार, 2024 में कांगडिंग ने 1 करोड़ 30 लाख 55 हजार से अधिक पर्यटकों का स्वागत किया, जिससे कुल पर्यटन राजस्व 14.577 अरब युआन तक पहुँचा, जो क्रमशः पिछले वर्ष की तुलना में 9.31% और 10.47% की वृद्धि दर्शाता है। 2025 की शुरुआत से अब तक, कांगडिंग ने 1 करोड़ 23 लाख से अधिक पर्यटकों को आकर्षित किया है और 13.5 अरब युआन से अधिक का पर्यटन राजस्व प्राप्त किया है।

मोउ जियालू ने जानकारी देते हुए कहा कि, “कांगडिंग वर्तमान में अब ‘संस्कृति और पर्यटन + विविध उद्योगों’ की सर्वांगीण विकास रणनीति पर आगे बढ़ रहा है, जो कृषि-पर्यटन, खेल-पर्यटन और स्वास्थ्य-पर्यटन जैसे कई क्षेत्रों को एक साथ विकसित कर रहा है। इस तरह हम वास्तव में ‘संसाधन क्षेत्र’ से ‘पर्यटन गंतव्य’ की ओर परिवर्तन हासिल कर रहे हैं।”