बंदरगाह शुल्क, शिपिंग, जहाज़ निर्माण और सम्बंधित औद्योगिक एवं आपूर्ति श्रृंखलाओं के सम्बंध में चीनी परिवहन मंत्रालय की घोषणा
10 नवंबर को चीनी परिवहन मंत्रालय से मिली ख़बर के अनुसार 2025 चीन-अमेरिका कुआलालंपुर आर्थिक और व्यापार परामर्श में बनी सहमति को लागू करने के लिए और चीनी राज्य परिषद की मंजूरी के साथ, 10 नवंबर, 2025 को दोपहर 1:01 बजे से, चीन के समुद्री, रसद और जहाज़ निर्माण उद्योगों के विरुद्ध धारा 301 जाँच के अंतिम उपायों के अमेरिकी निलंबन के साथ, निम्नलिखित नियम एक वर्ष के लिए निलंबित रहेंगे: "अमेरिका के जहाजों के लिए विशेष बंदरगाह शुल्क के संग्रह पर परिवहन मंत्रालय की घोषणा", "अमेरिका के जहाजों के लिए विशेष बंदरगाह शुल्क के संग्रह हेतु कार्यान्वयन उपायों" को जारी करने पर परिवहन मंत्रालय के सामान्य कार्यालय की सूचना", और "जहाज़रानी उद्योग, जहाज़ निर्माण उद्योग और सम्बंधित औद्योगिक एवं आपूर्ति श्रृंखलाओं की सुरक्षा और विकास हितों पर प्रभाव की जाँच शुरू करने पर परिवहन मंत्रालय की घोषणा।"