वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में चीन के सेवा निर्यात-आयात में 7.6 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि

चीनी वाणिज्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, 4 नवंबर को चीनी वाणिज्य मंत्रालय के सेवा व्यापार विभाग के प्रमुख अधिकारी ने 2025 की पहली तीन तिमाहियों में सेवा व्यापार की स्थिति साझा की। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवधि में चीन का सेवा व्यापार स्थिर वृद्धि के साथ आगे बढ़ा, जिसमें सेवा निर्यात-आयात का कुल मूल्य 5,93,622 करोड़ युआन रहा, जो वर्ष-दर-वर्ष 7.6 प्रतिशत अधिक है। इसके अंतर्गत, निर्यात 2,60,150 करोड़ युआन रहा, जिसमें 14.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि आयात 3,33,472 करोड़ युआन रही, जो 2.8 प्रतिशत अधिक है। साथ ही, सेवा व्यापार घाटा 73,322 करोड़ युआन रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 23,824 करोड़ युआन कम है।

संबंधित अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 2025 की पहली तीन तिमाहियों में सेवा व्यापार में विशेषताएँ निम्नलिखित रही हैं: ज्ञान-गहन सेवा व्यापार में लगातार वृद्धि। इस अवधि में, ज्ञान-गहन सेवा निर्यात-आयात का कुल मूल्य 2,27,059 करोड़ युआन रहा, जो 6.4 प्रतिशत अधिक है। इसके अंतर्गत, अन्य व्यावसायिक सेवाओं का निर्यात-आयात 96,638 करोड़ युआन और दूरसंचार, कंप्यूटर एवं सूचना सेवाओं का निर्यात-आयात 79,406 करोड़ युआन रहा, जिनकी वृद्धि दर क्रमशः 3.9 प्रतिशत और 10.6 प्रतिशत रही। ज्ञान-गहन सेवा निर्यात 1,31,776 करोड़ युआन रहा, जिसमें 9.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि आयात 95,283 करोड़ युआन रही, जो 2.8 प्रतिशत अधिक है। इसके चलते व्यापार अधिशेष 36,493 करोड़ युआन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 85.73 अरब युआन अधिक है।

यात्रा सेवाओं के निर्यात में तीव्र वृद्धि दर्ज की गई। पहले तीन तिमाहियों में, यात्रा सेवाओं का व्यापार तेजी से बढ़ा और इसका कुल आयात-निर्यात 1,63,725 करोड़ युआन तक पहुँच गया, जो 8.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। इसमें निर्यात 54.4 प्रतिशत बढ़ा, जबकि आयात में 2.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है।