शनचओ-21 अंतरिक्ष यान की उड़ान 31 अक्टूबर रात 11:44 बजे निर्धारित

30 अक्टूबर को शनचओ-21 मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन से संबंधित संवादाता सम्मेलन चीन के कान्सू प्रांत स्थित च्योछुएन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र में आयोजित किया गया। शनचओ-21 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान को 31 अक्टूबर की रात 11:44 बजे प्रक्षेपित करने की योजना है, मौके पर अंतरिक्ष यात्रियों के तीन सदस्य सामूहिक रूप से पहली बार दिखाई दिए।
संवाददाता सम्मेलन में, चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम के प्रवक्ता ने इस मिशन से संबंधित जानकारी साझा की और हांगकांग एवं मकाऊ के अंतरिक्ष यात्रियों के प्रशिक्षण, विदेशी अंतरिक्ष यात्रियों के चयन की प्रक्रिया और मानवयुक्त चंद्रमा मिशन की प्रगति सहित अन्य विवरण पर प्रकाश डाला ।
जानकारी के अनुसार, उड़ान चालक दल में चांग लू, वू फए और चांग हुंग-चांग शामिल हैं, इनमें चांग लू को मिशन कमांडर नियुक्त किया गया है। तीनों अंतरिक्ष यात्री क्रमशः अंतरिक्ष चालक, उड़ान अभियंता और पेलोड विशेषज्ञ हैं। अंतरिक्ष यात्री चांग लू पहले शनचओ-15 मानवयुक्त मिशन में शामिल रह चुके हैं, वू फए और चांग हुंगचांग सभी चीन के तीसरे बैच के अंतरिक्ष यात्री हैं और यह उनका पहला मिशन होगा।
30 अक्टूबर की शाम तक, रॉकेट का ईंधन भरण कार्य पूरा हो गया । वर्तमान में, यान-रॉकेट प्रणाली की उड़ान गुणवत्ता नियंत्रण में है, अंतरिक्ष यात्री दल की हालत संतोषजनक है और धरती व्यवस्था उपकरण स्थिरता से चल रहे हैं। अंतरिक्ष स्टेशन की कॅाम्प्लेक्स स्थिति सामान्य है और वह प्रक्षेपण मिशन को अंजाम देने की आवश्यक तैयारियों के लिेए पूरी तरह सुनिश्चित है।