"सामाजिक सुरक्षा पर शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण प्रवचनों का गहन अध्ययन" पुस्तक प्रकाशित

(CRI)08:36:53 2025-10-28

हाल ही में "सामाजिक सुरक्षा पर शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण प्रवचनों का गहन अध्ययन" शीर्षक पुस्तक प्रकाशित की गई है। यह पुस्तक चीन के मानव संसाधन एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय द्वारा संकलित की गई है और जन प्रकाशन गृह द्वारा प्रकाशित की गई है। यह पुस्तक अब पूरे देश में उपलब्ध है।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस (नवंबर 2012) के बाद से, राष्ट्रपति शी चिनफिंग के नेतृत्व में पार्टी की केंद्रीय समिति ने सामाजिक सुरक्षा कार्य को अत्यधिक महत्व दिया है। उनके मार्गदर्शन में एक बहु-स्तरीय सामाजिक सुरक्षा प्रणाली का निर्माण किया गया है, जो समस्त आबादी को कवर करती है, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच तालमेल स्थापित करती है और दीर्घकालिक रूप से टिकाऊ है। इस प्रणाली ने लोगों की आजीविका की सुरक्षा और सुधार, सामाजिक न्याय को बनाए रखने और जनता के कल्याण को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।

यह पुस्तक कुल 15 अध्यायों में विभाजित है, जिनमें सामाजिक सुरक्षा से संबंधित शी चिनफिंग के महत्त्वपूर्ण विचारों और व्याख्यानों की गहन व्याख्या की गई है। इसमें ऐतिहासिक अनुभव, वर्तमान स्थिति व कार्यों, सुधार उपायों और आगे की दिशा जैसे विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया है। यह पुस्तक शी चिनफिंग के विचारों के मूल सार, आध्यात्मिक गहराई, समृद्ध अंतर्वस्तु और व्यावहारिक आवश्यकताओं को विस्तृत रूप से प्रस्तुत करती है।