शांगहाई मध्यस्थता आयोग यूरोपीय केंद्र आधिकारिक तौर पर स्पेन में खोला गया
स्पेन के स्थानीय समयानुसार, 21 अक्तूबर को, शांगहाई मध्यस्थता आयोग का यूरोपीय केंद्र आधिकारिक तौर पर दक्षिणी स्पेन के बंदरगाह शहर मालागा में खोला गया, जो वैश्विक सीमा पार व्यापार और निवेश के लिए एक नया व्यापक पेशेवर सेवा मंच प्रदान करेगा।
चीन, स्पेन आदि देशों की सरकार, कानूनी और व्यावसायिक समुदायों के प्रतिनिधियों तथा अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों ने अनावरण समारोह में भाग लिया।
मलागा के मेयर फ्रांसिस्को डे ला टोरे ने अपने भाषण में कहा कि खुला और समावेशी मलागा शांगहाई मध्यस्थता आयोग का पहला विदेशी केंद्र बन गया है। उन्हें आशा है कि वाणिज्यिक विवाद समाधान और कानूनी सेवाओं जैसे क्षेत्रों में स्पेन और चीन के बीच व्यावहारिक सहयोग को और गहरा किया जाएगा।
उधर, संयुक्त राष्ट्र प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान के मानव एवं सामाजिक विकास प्रभाग के निदेशक एलेक्जेंडर मेजिया ने भविष्य में वैश्विक कानूनी क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के लिए शांगहाई मध्यस्थता आयोग के यूरोपीय केंद्र के साथ काम करने की उम्मीद जताई।
वहीं, शांगहाई मध्यस्थता आयोग के कार्यकारी उप निदेशक फ़ान मिंगछाओ ने कहा कि यूरोपीय केंद्र एक व्यापक "कानून + व्यवसाय" मंच बनाएगा, जो नोटरीकरण, कानूनी जांच और बौद्धिक संपदा अधिकार जैसे कई कार्यों को एकीकृत करेगा, सभी पहलुओं में अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक और व्यापारिक सहयोग को सशक्त करेगा, और मालागा-शांगहाई जुड़वां शहरों में अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता के लिए एक पसंदीदा स्थान बनाने के लिए तत्पर है।
अनावरण समारोह के बाद, शांगहाई मध्यस्थता आयोग ने अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता नियमों और प्रथाओं के आदान-प्रदान और विकास को संयुक्त रूप से बढ़ावा देने के लिए मालागा विश्वविद्यालय, अफ्रीकी अंतर्राष्ट्रीय कानून संस्थान और चीन-इटली व्यापारिक आदान-प्रदान संवर्धन संघ सहित भागीदारों के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर किए।