मुंबई में चीनी महावाणिज्य दूत ने "टाइम्स ऑफ इंडिया" को इंटरव्यू दिया
19 अक्टूबर को, बंगलौर में चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित एक फोटो प्रदर्शनी के दौरान, मुंबई में महावाणिज्य दूत छिन च्ये ने "टाइम्स ऑफ इंडिया" को एक साक्षात्कार दिया, जिसमें उन्होंने चीन-भारत सहयोग पर सवालों के जवाब दिए।
छिन च्ये ने कहा कि दोनों देशों के नेताओं के मार्गदर्शन में चीन और भारत ने हाल ही में द्विपक्षीय संबंधों में निरंतर गर्मजोशी को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक उपाय शुरू किए हैं। भारत ने चीनी नागरिकों के लिए पर्यटक वीज़ा स्वीकार करना फिर से शुरू कर दिया है। चीन और भारत के बीच सीधी उड़ानें जल्द ही शुरू होने वाली हैं। अब तक, मुंबई में चीनी महावाणिज्य दूतावास ने 80,000 से ज़्यादा वीज़ा जारी किए हैं।
उन्होंने आगे कहा कि चीन और भारत में कई समानताएँ हैं - एक लंबा इतिहास, मिलनसार लोग, विशाल जनसंख्या और बाज़ार। इसके साथ ही, दोनों देश विकास के एक महत्वपूर्ण चरण में हैं। चीन और भारत को सहयोग को मज़बूत करने के साथ-साथ पारस्परिक सफलता प्राप्त करते हुए अपने-अपने लोगों को लाभान्वित करना चाहिए। साथ ही, उन्हें विकासशील देशों की भलाई की रक्षा करने, बहुपक्षवाद का पालन करने और वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए मिलकर काम करना आवश्यक है।