चीन और अमेरिका को समानता, सम्मान और परस्पर लाभ के आधार पर वार्ता से सम्बंधित सवाल को हल करना चाहिएः चीनी विदेश मंत्रालय
(CRI)10:37:17 2025-10-21
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने 20 अक्तूबर को नियमित प्रेस वार्ता की अध्यक्षता की। एक संवाददाता ने पूछा कि चीन अमेरिका फिर वार्ता करेंगे। ताजा रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका ने चीन के सामने दुर्लभ मृदा, फेंटेनिल और सोयाबीन तीन मुख्य मुद्दे उठाये। इस पर चीन की क्या प्रतिक्रिया है।
क्वो ने बताया कि चीन-अमेरिका व्यापार सवाल पर चीन का पक्ष निरंतर और स्पष्ट है। टैरिफ युद्ध और व्यापार युद्ध किसी पक्ष के हित में नहीं है। दोनों पक्षों को समानता, समादर और परस्पर लाभ के आधार पर वार्ता के जरिये सम्बंधित सवाल का समाधान करना चाहिए।