चीन–लाओस रेलमार्ग से सीमा पार यात्रियों का आंकड़ा 6 लाख से अधिक
चित्र VCG से है
संवाददाता को चीन रेलवे खुनमिंग ब्यूरो समूह लिमिटेड से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस साल 15 अक्टूबर तक, लाओस, थाईलैंड और अन्य 115 देशों एवं क्षेत्रों से आए 6 लाख से अधिक यात्रियों ने चीन–लाओस अंतरराष्ट्रीय रेलवे के माध्यम से सीमा पार यात्रा की हैं। इस वर्ष की शुरुआत से अब तक लगभग 2.04 लाख यात्री सीमा के आर पार यात्रा कर चुके हैं, चीन–लाओस रेलवे के सीमा पार यात्रियों की संख्या में साल दर साल वृद्धि देखी जा रही है।
चीन के खुनमिंग से लाओस की वियेंटियान तक, कुल 1,035 किलोमीटर लंबी चीन–लाओस रेलवे 3 दिसंबर 2021 को आधिकारिक तौर पर परिचालन में आई। यात्रियों की सीमा पार यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए, चीन और लाओस की रेलवे विभागों ने 13 अप्रैल 2023 से खुनमिंग–वियेंटियान अंतरराष्ट्रीय यात्री ट्रेन का परिचालन शुरू किया। इस वर्ष की जुलाई में, खुनमिंग और वियेंटियान के बीच एक अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय यात्री रेललाइन जोड़ी गई। वर्तमान में, खुनमिंग और वियेंटियान के बीच प्रतिदिन 4 अंतरराष्ट्रीय यात्री रेलों का परिचालन किया जा रहा है। साथ ही, प्रत्येक सीमा पार रेल में प्रारंभिक 250 सीटों के बजाय, अब 420 सीटें उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे प्रतिदिन उच्चतम 1,400 से अधिक यात्री सीमा पार यात्रा कर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार, चीन–लाओस रेलवे की अंतरराष्ट्रीय यात्री रेल के संचालन के बाद, इसकी किफायती, सुविधाजनक और आरामदायक विशेषताओं के कारण, यह धीरे-धीरे चीन और लाओस में आने जाने वाले बहुत से देशी और विदेशी यात्रियों के लिए पर्यटन, शिक्षा, व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान हेतु यात्रियों का पसंदीदा परिवहन साधन बनकर उभरी है। भविष्य में, चीन और लाओस के रेलवे विभाग यात्री प्रवाह की स्थिति पर कड़ी नजर रखेगी और समय-समय पर अंतरराष्ट्रीय रेल सेवाओं के संचालन योजना में सुधार करती रहेंगी, ताकि सेवा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार होता रहे ।