चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान क्षेत्र में पहला अंतरराष्ट्रीय मानक का पंजीकरण

चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियंत्रण कार्यालय सूत्रों के अनुसार, चीनी राष्ट्रीय मानवयुक्त अंतरिक्ष मानकीकरण तकनीकी समिति द्वारा प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय मानक प्रस्ताव"अंतरिक्ष प्रणाली—सुरक्षा आवश्यकताएँ—भाग 5: मानवयुक्त अंतरिक्ष यान" हाल ही में आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) दवारा पंजीकृत और स्वीकृत हुई है। यह चीन के मानव अंतरिक्ष क्षेत्र में पहला सफलतापूर्वक स्थापित अंतरराष्ट्रीय मानक है।

यह मानक विदेशों के अंतरिक्ष क्षेत्र में सुरक्षा से संबंधित उन्नत तकनीक और विधियों के अध्ययन से सीख लेने के आधार पर , चीन के मानव अंतरिक्ष परियोजना के 30 से अधिक वर्षों के सुरक्षा कार्यानुभव का सारांश प्रस्तुत करते हुए सभी देशों के मानवयुक्त अंतरिक्ष यानों के लिए उपयुक्त एवं संबंधित उत्पादों में सुरक्षा कार्यों के एकीकृत तकनीकी मार्गदर्शन और मॉडल पेश किया है। इसके माध्यम से पूरी दुनिया के सामने मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन में हिस्सा लेने के लिए जरूरी सुरक्षा प्रवेश मानदंडों की घोषणा की है।

इस मानक में मानवयुक्त अंतरिक्ष यान की सुरक्षा प्रबंधन आवश्यकताएँ, सुरक्षा तकनीकी आवश्यकताएँ, सुरक्षा डिज़ाइन और सत्यापन आवश्यकताएँ, तथा कक्षा में उड़ान मिशन की सुरक्षा आवश्यकताएँ शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि उक्त मानक , मानव जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने को केन्द्र में रखते हुए , शीर्ष स्तर पर मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन के विकास, प्रक्षेपण, कक्षीय संचालन, पृथ्वी पर वापसी और अवतरण जैसे अनेक चरणों में सुरक्षा संबंधी कार्यों को मानकीकृत किए गए हैं। यह मानवयुक्त यान, कार्गो यान, अंतरिक्ष स्टेशन और संबंधित कार्गो उत्पाद के लिए भी उपयुक्त है और चंद्रमा अन्वेषण परियोजनाओं से जुड़े संबंधित उत्पादों की सुरक्षा डिज़ाइन के लिए भी मार्गदर्शन प्रदान करता है।

आगे चलकर परियोजना टीम योजना के अनुसार, विभिन्न चरणों में मानकों का संकलन कार्य करेगी, ताकि उन्हे सुचारू रूप से जारी और लागू करने की सुनिश्चिता प्राप्त हो सके।