चीन ने गहरे भूमिगत ऊर्जा संसाधनों के अन्वेषण में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया

(CRI)08:32:31 2025-10-16

पेइचिंग समयानुसार 15 अक्टूबर की सुबह 9 बजकर 16 मिनट, चीन के सिछुआन प्रांत की च्येनग काउंटी में स्थित चीन राष्ट्रीय पेट्रोलियम निगम (सीएनपीसी) का शेंडी छुआनख-1 कुआं 10,000 मीटर से अधिक की ड्रिलिंग गहराई तक पहुंच गया। अत्यंत जटिल भूवैज्ञानिक परिस्थितियों और असाधारण ड्रिलिंग चुनौतियों से युक्त इस गहरी भूमिगत "मेगा प्रोजेक्ट" ने 23 परतों में प्रवेश कर चुका है और 54 करोड़ वर्ष पुराने सिनियन स्तर की गहराई तक पहुंच गया है, जिसने पहली बार सिछुआन बेसिन के गहरे भूमिगत "अज्ञात क्षेत्र" में प्रवेश किया है। यह चीन के गहरे भूमिगत ऊर्जा संसाधनों के अन्वेषण में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बताया जाता है कि जुलाई 2023 में शेंडी छुआनख-1 कुएं में आधिकारिक तौर पर ड्रिलिंग शुरू हुई, जो चीन के सिछुआन बेसिन में पहला 10,000 मीटर गहरे भूमिगत वैज्ञानिक अन्वेषण कुआं है। यह कुआं पृथ्वी विज्ञान के अज्ञात क्षेत्रों की खोज, शक्तिशाली गहरे भूमिगत अनुसंधान उपकरण तैयार करने और तेल व गैस अन्वेषण एवं विकास में मौलिक प्रौद्योगिकियों के लिए एक केंद्र स्थापित करने सहित कई महत्वपूर्ण कार्य करता है।