चीन और फ्रांस ने रणनीतिक वार्तालाप आयोजित किया
सीसीपी केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो के सदस्य और केंद्रीय वैदेशिक मामले कार्यालय के निदेशक वांग यी ने 15 अक्तूबर को पूर्वी चीन के हांगचो शहर में फ्रांसिसी राष्ट्रपति के कूटनीतिक सलाहकार इमैनुअल बोन के साथ 27वें चीन-फ्रांस रणनीतिक वार्तालाप का आयोजन किया।
वांग यी ने कहा कि पिछले एक साल दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के मार्गदर्शन में चीन-फ्रांस सम्बंध का नया विकास हुआ है। चीन और फ्रांस दोनों संयुक्त राष्ट्र के स्थाई सदस्य और बड़े स्वतंत्र देश हैं। अधिक रणनीतिक स्थिरता वाला और भविष्योन्मुख चीन-फ्रांस सम्बंध का निर्माण दोनों देशों की जनता के दूरगामी हितों से मेल खाता है और दोनों देशों का अंतर्राष्ट्रीय कर्तव्य भी है।
वांग यी ने कहा कि चीन फ्रांस के साथ उच्च स्तरीय आवाजाही मजबूत कर पारस्परिक रणनीतिक विश्वास गहराना और चौतरफा तौर पर सहयोग बढ़ाना चाहता है ।
बोन ने कहा कि फ्रांस स्वतंत्र कूटनीतिक पंरपरा पर कायम रहता है। फ्रांस चीन के साथ व्यापार, नागरिक नाभिकीय ऊर्जा, विज्ञान व तकनीक और नयी ऊर्जा क्षेत्र में व्यावहारिक सहयोग मजबूत करने का उत्सुक है। फ्रांस व्यापार युद्ध और गुटों के मुकाबले का विरोध करता है।
वांग यी ने कहा कि चीन और यूरोपीय संघ सम्बंध की मुख्य धारा को एक साथ होना है। सही पोजिशनिंग को साझेदार होना चाहिए। बोन ने कहा कि फ्रांस यूरोपीय संघ-चीन सम्बंध की मजबूती के लिए सकारात्मक भूमिका निभाएगा।