चीन और स्पेन के विदेश मंत्रियों ने वार्ता की
चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 15 अक्तूबर को पूर्वी चीन के हांगचो शहर में स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बरेस ब्यूनो के साथ वार्ता की।
वांग यी ने कहा कि वर्तमान वर्ष चीन और स्पेन के बीच सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी की स्थापना की 20वीं वर्षगांठ है। चीन स्पेन के साथ दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के मतैक्य को लागू कर पारस्परिक समझ और समर्थन मजबूत करना चाहता है। चीन स्पेन के प्रति वीजा मुक्ति नीति बरकरार रखने को तैयार है और अधिक स्पैनिश दोस्तों की चीन-यात्रा का स्वागत करता है। दोनों पक्षों को बहुपक्षीय समन्वय घनिष्ठ कर एक साथ अधिक न्यायपूर्ण और युक्तियुक्त वैश्विक शासन व्यवस्था की स्थापना करनी चाहिए।
बुएनो ने कहा कि नरेश फिलिप VI चीन की राजकीय यात्रा करेंगे। यह द्विपक्षीय सम्बंधों में एक मील का पत्थर होगा। यूरोपीय संघ और चीन का वार्ता व सहयोग पर कायम रहना दोनों पक्षों के हित में है। स्पेन इस के लिए रचनात्मक भूमिका निभाने को तैयार है।