वैश्विक महिला शिखर सम्मेलन का अध्यक्षीय वक्तव्य जारी
चीन और संयुक्त राष्ट्र महिला (UN Women) ने 13 और 14 अक्तूबर को पेइचिंग में वैश्विक महिला शिखर सम्मेलन का आयोजन किया। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इसमें भाषण दिया। 110 से अधिक देशों के राज्याध्यक्ष, शासनाध्यक्ष, संसदीय नेता, उप प्रधानमंत्री स्तरीय अधिकारी, मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधि, यूएन व अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख और चीन स्थित विदेशी राजदूत इसमें उपस्थित हुए।
शिखर सम्मेलन सफल रहा। मेजबान देश होने के नाते चीन ने सभी पक्षों के मुख्य विचारों का सारांश कर अध्यक्ष वक्तव्य जारी किया।
अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा गया है कि 30 साल पहले यूएन का चौथा विश्व महिला सम्मेलन पेइचिंग में आयोजित हुआ था। इसमें पेइचिंग घोषणा पत्र और कार्यवाही कार्यक्रम पारित किए गए, जो दुनिया भर में महिला कार्य के विकास में मील का पत्थर बने। 10 साल पहले चीन ने संयुक्त राष्ट्र महिला के साथ यूएन मुख्यालय में वैश्विक महिला शिखर सम्मेलन का आयोजन किया। राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सम्मेलन की अध्यक्षता की और महत्वपूर्ण भाषण दिया। इस सम्मेलन का महिला कार्य के व्यापक विकास को बढ़ाने पर गहरा प्रभाव पड़ा।
अब सदी का अभूतपूर्व परिवर्तन तेजी से हो रहा है। एकतरफावाद और संरक्षणवाद सक्रिय हो रहे हैं। इससे बहुपक्षवाद और अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था पर गंभीर प्रभाव पड़ा। वैश्विक महिला कार्य उपलब्धियों की हानि और बिगड़ने के जोखिम का सामना कर रहा है। परिवर्तन और चुनौतियों के सामने विभिन्न देश और विभिन्न पक्ष साझे भविष्य वाले समुदाय की अवधारणा पर कायम रहते हुए महिलाओं के सर्वांगीण विकास की नई प्रक्रिया को गति देंगे।
राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि महिलाएं मानव सभ्यता की महत्वपूर्ण निर्माता, प्रवर्तक और उत्तराधिकारी हैं। महिला कार्य के विकास को बढ़ावा देना अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से महिलाओं के विकास के लिए बेहतर वातावरण बनाने, महिला कार्य के उच्च गुणवत्ता वाला विकास बढ़ाने के लिए मजबूत गति विकसित करने, महिलाओं के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए शासन संरचना का निर्माण करने और वैश्विक महिला सहयोग बढ़ाने का नया अध्याय जोड़ने की अपील की।
विभिन्न पक्षों ने शी चिनफिंग के भाषण की प्रशंसा की और कहा कि महिलाएं मानव सभ्यता और सामाजिक प्रगति में अहम भूमिका निभाती हैं। लैंगिक समानता और महिला विकास की खोज मानव समाज का उच्च आदर्श है, सामाजिक सभ्यता व प्रगति का महत्वपूर्ण मानदंड है, निरंतर विकास करने का महत्वपूर्ण कारक है और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की साझा जिम्मेदारी है।
विभिन्न पक्षों ने चीन में महिलाओं के विकास में मिली अद्भुत उपलब्धियों और दुनिया भर में लैंगिक समानता के लिए चीन के योगदान की सराहना की। वैश्विक महिला कार्य के विकास का समर्थन करने के लिए चीन के कदमों की विभिन्न पक्षों ने प्रशंसा की।
विभिन्न पक्षों ने वैश्विक महिला शिखर सम्मेलन का आयोजन करने के लिए चीन और यूएन महिला का आभार जताया और एक साथ स्थाई शांति, आम सुरक्षा, समान समृद्धि, खुलावन व सहिष्णुता, स्वच्छ और सुंदर दुनिया बनाने की आशा जताई।