वैश्विक महिला शिखर सम्मेलन में शी चिनफिंग का भाषण

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 13 अक्तूबर को पेइचिंग में आयोजित वैश्विक महिला शिखर सम्मेलन में भाषण दिया। इसका शीर्षक है पेइचिंग विश्व महिला सम्मेलन की भावना को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं के सर्वांगीण विकास की नई प्रक्रिया को गति दें।
अपने भाषण में शी चिनफिंग ने कहा कि पांच साल पहले मैंने वैश्विक महिला शिखर सम्मेलन का एक बार फिर आयोजन करने का प्रस्ताव रखा। आज हम इकट्ठा होकर पेइचिंग विश्व महिला सम्मेलन के आयोजन की 30वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। मैं चीन सरकार और चीनी जनता की ओर से शिखर सम्मेलन के आयोजन को बधाई देता हूं।
शी चिनफिंग ने कहा कि महिलाएं मानव सभ्यता की महत्वपूर्ण निर्माता, प्रवर्तक और उत्तराधिकारी हैं। महिला कार्य के विकास को बढ़ावा देना अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की साझा जिम्मेदारी है। पिछले 30 सालों में पेइचिंग विश्व महिला सम्मेलन की भावना के निर्देश में वैश्विक महिला कार्य फलफूल रहा है। लैंगिक समानता की खोज अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में आम सहमति बन गई है और संयुक्त राष्ट्र संघ के विकास एजेंडों व प्रमुख विकास लक्ष्यों में शामिल की गई। 189 देशों ने महिलाओं के विरुद्ध सभी प्रकार के भेदभाव के उन्मूलन पर कन्वेंशन पारित किया।
शी चिनफिंग ने कहा कि भविष्य की ओर देखते हुए हमें पेइचिंग विश्व महिला सम्मेलन के मूल उद्देश्य पर पुनर्विचार कर महिलाओं के सर्वांगीण विकास की नई प्रक्रिया को गति देने के लिए व्यापक सहमति इकट्ठा करनी चाहिए, व्यापक मार्ग का विस्तार करना चाहिए और अधिक व्यावहारिक कदम उठाना चाहिए।
इसके लिए शी चिनफिंग ने चार सुझाव पेश किए। पहला, महिलाओं के विकास के लिए बेहतर वातावरण बनाया जाए। दूसरा, महिला कार्य के उच्च गुणवत्ता वाला विकास बढ़ाने के लिए मजबूत गति विकसित की जाए। तीसरा, महिलाओं के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए शासन संरचना का निर्माण किया जाए और चौथा, वैश्विक महिला सहयोग बढ़ाने का नया अध्याय जोड़ा जाए।
शी चिनफिंग ने कहा कि चीन महिला कार्य को चीनी शैली के आधुनिकीकरण के व्यापक अभ्यास में शामिल करने पर जोर देता है। कई सालों के प्रयास के बाद चीन के महिला कार्य में ऐतिहासिक प्रगति हुई और और ऐतिहासिक परिवर्तन हुए हैं। इसके साथ चीन सक्रियता से अपने विकास के माध्यम से वैश्विक महिला कार्य के लिए अवसर और गारंटी प्रदान करता है।
वैश्विक महिला कार्य के विकास का समर्थन करने के लिए शी चिनफिंग ने घोषणा की कि आने वाले पांच सालों में चीन संयुक्त राष्ट्र महिला (UN Women) को एक करोड़ अमेरिकी डॉलर का अतिरिक्त दान करेगा। चीन वैश्विक विकास और दक्षिण-दक्षिण सहयोग निधि में 10 करोड़ डॉलर प्रदान करेगा, ताकि अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ महिलाओं और लड़कियों का विकास बढ़ाने में सहयोग परियोजनाओं का कार्यान्वयन किया जा सके। चीन महिलाओं और लड़कियों को प्राथमिकता देते हुए नागरिक जीवन के क्षेत्र में 1,000 छोटी लेकिन सुंदर परियोजनाओं का समर्थन करेगा। चीन अपने यहां आदान-प्रदान और प्रशिक्षण करने के लिए 50 हजार महिलाओं को
आमंत्रित करेगा। चीन वैश्विक महिला क्षमता निर्माण केंद्र की स्थापना करेगा। इसका उद्देश्य संबंधित देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ महिलाओं के क्षेत्र में क्षमता निर्माण आदि सहयोग करना है।