चीन के सुपर ग्रैविटी फील्ड मेगा-साइंस अवसंरचना के मुख्य उपकरण का औपचारिक रूप से संचालन शुरू
चित्र चेच्यांग विश्वविद्यालय से है
हाल ही में चेच्यांग प्रांत के हांगचओ स्थित राष्ट्रीय महत्त्वपूर्ण वैज्ञानिक एवं तकनीकी आधारभूत अवसंरचना — सुपर ग्रेविटी सिमुलेशन व परीक्षण अवसंरचना का मुख्य उपकरण औपचारिक रूप से चालू हो गया है। यह हमारे देश की स्वतंत्र रूप से विकसित सुपर ग्रेविटी मेगा साइंस अवसंरचना , पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण से हज़ारों गुना अधिक शक्तिशाली सुपर ग्रैविटी वातावरण बना सकती है। इस उपकरण की मदद से वैज्ञानिक प्रयोगशाला में अत्यंत छोटे आकार और अत्यंत कम समय में वास्तविक दुनिया के परिवर्तनों का सटीक पुनरुत्पादन कर सकती हैं। यह सुविधा किलोमीटर पैमाने पर प्राकृतिक आपदाओं के अनुकरण तथा हज़ारों वर्षों तक चलने वाले प्रदूषण के प्रवाह और प्रसार के अध्ययन के पहलु में महत्वपूर्ण तकनीकी समर्थन प्रदान करेगी।
चित्र चेच्यांग विश्वविद्यालय से है
यह उपकरण चेच्यांग विश्वविद्यालय के नेतृत्व में निर्मित किया गया है और यह वर्तमान में विश्व की सबसे बड़ी क्षमता वाली सेंट्रीफ्यूज मशीन है। इसके अतिरिक्त, 1500 g·t और 1900 g·t क्षमता वाली दो अन्य सेंट्रीफ्यूज मशीनों का स्थापन एवं निर्माण कार्य तीव्र गति से जारी है।
भविष्य में, गहरे समुद्री ऊर्जा संसाधनों के दोहन से लेकर भूकंपरोधी भवन डिजाइन तथा परमाणु कचरा भंडारण के निपटान से लेकर नई सामग्रियों के विकास तक — सुपर ग्रेविटी सिमुलेशन व परीक्षण अवसंरचना , बहुविषयी वैज्ञानिक अनुसंधान का एक सशक्त और प्रेरक केंद्र बन जाने की संभावना है, जो जटिल प्राकृतिक और तकनीकी परिदृश्यों के अध्ययन में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।