ली छ्यांग ने चीनी जन स्वयंसेवक सेना के शहीदों को श्रद्धांजलि दी
इस वर्ष अमेरिकी आक्रमण का विरोध करने और कोरिया की सहायता करने के युद्ध में चीनी जन स्वयंसेवक सेना की भागीदारी की 75वीं वर्षगांठ है। इसी अवसर पर 10 अक्तूबर की दोपहर, चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने डीपीआरके के अंजु शहर में स्थित चीनी जन स्वयंसेवक सेना के शहीद कब्रिस्तान का विशेष दौरा कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
ली छ्यांग ने कहा कि 75 वर्ष पूर्व चीनी जन स्वयंसेवक सैनिकों ने जनता के भारी विश्वास को अपने कंधों पर लेकर, शांति और न्याय की रक्षा के लिए कोरियाई सेना और नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बहादुरी से संघर्ष किया। कठिन और निर्णायक युद्धों के बाद उन्होंने एक महान विजय हासिल की। आज, हम अनंत सम्मान और गहरी कृतज्ञता के साथ उन वीरों को स्मरण करते हैं। उनका रक्त और मांस से बना योगदान इतिहास में अमर है, जिसे मातृभूमि और जनता कभी नहीं भूलेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि इन 75 वर्षों में चीन में ऐतिहासिक परिवर्तन हुए हैं। दोनों देशों और पार्टियों के शीर्ष नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन में, चीन और डीपीआरके के बीच रक्त से बनी पारंपरिक मित्रता निरंतर सुदृढ़ और गहन होती जा रही है। चीन, डीपीआरके के साथ मिलकर इस ऐतिहासिक मैत्री को आगे बढ़ाने और समान विकास की दिशा में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने के लिए तैयार है। उन्होंने अंत में जोर देकर कहा कि चीनी जन स्वयंसेवक सेना के शहीद सदैव अमर रहेंगे।