मध्य-शरद उत्सव में उत्साह और स्वाद का आनंद
नमस्ते दोस्तों, मैं हूँ आपकी Kuku — खाने की बड़ी शौकीन हूं! आज हम लेकर आए हैं चीनी पारंपरिक त्योहारों के स्वादिष्ट व्यंजनों का चैलेंज! आज है वार्षिक मध्य-शरद उत्सव और 1 मिनट में “मिलन और एकता” से भरा मध्यम शरद उत्सव के स्वाद और रोमांस का अनुभव करें!
चीनी पंचांग के अनुसार, चंद्र कैलेंडर के आठवें महीने को शरद ऋतु के मध्य का महीना माना जाता है, जो शरद ऋतु का दूसरा महीना होता है। इसलिए इसे “मध्य-शरद” कहा जाता है। और जब आठवें महीने की पंद्रहवीं तिथि भी इसी “मध्य-शरद” में पड़ती है, तो इसे “मध्य-शरद उत्सव” कहा जाता है। परिवार और अपनों के साथ मिलकर जश्न मनाने की परंपरा सदियों से मध्य-शरद उत्सव का स्थायी विषय रहा है। प्राचीन लोग पूर्णिमा के चाँद को पुनर्मिलन का प्रतीक मानते थे। इसी कारण आठवें महीने की पंद्रहवीं तिथि का “मध्य-शरद उत्सव” “पुनर्मिलन उत्सव” के रूप में भी जाना जाता है। यह परंपरा सबसे पहले झोउ राजवंश की “चाँद-पूजा” से जुड़ी हुई है। समय के साथ, कवियों और साहित्यकारों की कल्पनाशक्ति ने इसे और समृद्ध कर दिया, जिससे चाँद पर जाने वाली चांग’ए देवी की कथा, रत्न खरगोश द्वारा अमृत घोल तैयार करना जैसे मिथक प्रचलित हुए। आज भी चाँदनी में हर एक मूनकेक में इस कवित्तात्मक और मिथकीय सौंदर्य की झलक दिखाई देती है।
मध्य-शरद उत्सव की दावत में “सी-सीट” यानी प्रमुख स्थान निश्चित रूप से सिर्फ़ मूनकेक के लिए ही है! चीन में मूनकेक की किस्में असंख्य हैं—इन्हें न केवल उत्पत्ति स्थान और स्वाद के आधार पर बाँटा जाता है, बल्कि भरावन और बाहरी परत के आधार पर भी वर्गीकृत किया जाता है। हर बार मध्य-शरद उत्सव आते ही उत्तर और दक्षिण चीन में “मीठा बनाम नमकीन” स्वाद की बहस ज़रूर छिड़ती है।
2008 में, मध्य-शरद उत्सव को चीन में आधिकारिक राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया। यह परंपरा, जिसकी उत्पत्ति पूर्व-छिन राजवंश की “चंद्रमा पूजन” से हुई थी , अब सीमाओं के पार भी मनाया जाता है।
आज रात, चाहे आपके हाथों में पारंपरिक पंच-मेवे मूनकेक हो या ताज़ा माँस और अंडे की जर्दी वाला मूनकेक, ऊपर नजर उठाएं तो तो वही उजला चाँद है, और नजर नीचे गिराएं तो हजारों घरों की रौशनी और गर्मजोशी भरी खुशियाँ।सभी को मध्य-शरद उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ—फूल खिले रहें, चाँद पूर्ण हो और लोग दीर्घायु हों। अगले त्योहार पर फिर मुलाक़ात होगी!