2025 विश्व नई ऊर्जा वाहन सम्मेलन शुरु

चित्र VCG से है
27 सितंबर को 2025 विश्व नई ऊर्जा वाहन सम्मेलन (WNEVC) चीन के हाईनान प्रांत की राजधानी हाइखो में आधिकारिक तौर पर शुरू हुआ। यह तीन दिनों तक चलने वाला सम्मेलन "उद्योग परिवर्तन और सतत विकास" थीम पर केंद्रित है, जिसमें तीन मुख्य फोरम, 15 विशेष फोरम आयोजित किए जाएंगे, साथ ही तकनीकी प्रदर्शनी, विज्ञान मूल्यांकन और जन-जागरूकता गतिविधियाँ भी होंगी।
प्रदर्शनी का क्षेत्रफल 10,000 वर्गमीटर है और इसमें दुनिया भर की 50 से अधिक नई ऊर्जा वाहन कंपनियाँ शामिल हैं। कई लोकप्रिय नई ऊर्जा कार मॉडल्स के अलावा, पावर बैटरी, उच्च-स्तरीय स्वायत्त ड्राइविंग, कार चिप्स जैसी अत्याधुनिक तकनीकों और उत्पादों को भी प्रदर्शित किए गए हैं।
इस वर्ष के सम्मेलन में पहली बार एक नई ऊर्जा शहरी प्रदर्शनी क्षेत्र बनाया गया है, जो हाइखो के "क्लाउड माउंटेन लाइब्रेरी" में आयोजित हो रहा है, जहाँ शहर के सांस्कृतिक परिदृश्य के साथ प्रौद्योगिकी का एकीकरण किया जाएगा। इसके अलावा, सम्मेलन में 28 सितंबर को आम जनता, विशेषकर युवाओं के लिए एक विज्ञान व्याख्यान आयोजित करने की भी योजना है।