शीत्सांग ल्हासा: ज़रूरतमंद परिवारों के बच्चों के लिए शिक्षा सहायता अभियान

हाल ही में, चीन के शीत्सांग संस्कृति संरक्षण एवं विकास संघ और पेइचिंग थुंगशिन गुंगचो सार्वजनिक कल्याण फ़ाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 2025 का “दिल-से-दिल मिलाकर करें चीन का निर्माण, हाथों-में-हाथ मिलाकर बढ़ते जाए आगे” अभियान ल्हासा में आयोजित हुआ। इस अभियान का उद्देश्य एक दीर्घकालिक सहायता तंत्र स्थापित करना है, जिससे शीत्सांग में कठिनाई झेल रहे परिवारों के बच्चों को सुगमता से अपनी पढ़ाई पूरी करने में मदद प्रदान की जा सके।

अभियान के दौरान, फ़ाउंडेशन के कार्यकारी सचिव वांग यीछ्यांग ने ल्हासा शहर के नीमू काउंटी के नीमू गांव स्थित वानछुएन प्राथमिक विद्यालय को 1 लाख युआन मूल्य की दवाइयाँ और सामग्रियां दान की। बताया गया है कि पिछले वर्ष फ़ाउंडेशन ने नीमू काउंटी के भागू गांव के वानछुएन प्राथमिक विद्यालय और थुनबा कस्बे के वानछुएन प्राथमिक विद्यालय को 4 लाख युआन मूल्य की आवश्यक राहत वस्तुएँ दान की थीं।

ल्हासा शहर समिति के यूनाइटिड मोर्चा कार्य विभाग के उपाध्यक्ष मीमा पांडो ने बताया कि यह प्रेम-आधारित शिक्षा सहायता अभियान पिछले 11 वर्षों से लगातार चलता आ रहा है। इस दौरान 2000 से अधिक स्वयंसेवक उच्च पठार पर आए और उन्होंने वहां की कठोर ठंड और ऑक्सीजन की कमी जैसी कठिन परिस्थितियों को झेलते हुए शीतसांग की —“ऊँचाई में महान, आदर्शों में भी महान की ” पारंपरिक भावना से प्रेरित होकर दिलोजान सेवा से विद्यार्थियों की पढ़ाई में सहयोग देने पर कोई कसर नहीं छोड़ी , उनकी तमन्ना हैं कि अपने भरपूर प्रयासों से विभिन्न जातीय समूहों के आपसी मेलजोल और समन्वय में योगदान कर सकें ।

जानकारी के अनुसार, 2014 से इस अभियान के औपचारिक रूप से आरम्भ होने के बाद से अब तक कुल 2,680 से अधिक स्वयंसेवकों ने शिक्षा सहायता में भाग लिया है, तथा दान में दी गई नकद एवं सामग्री की कुल कीमत लगभग 28.5 लाख युआन पर पहुँच चुकी है।