शी चिनफिंग केंद्रीय प्रतिनिधि मंडल लेकर उरुमुची पहुंचे

(CRI)08:46:12 2025-09-24

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग 23 सितंबर को दोपहर के बाद केंद्रीय प्रतिनिधि मंडल लेकर उरुमुची पहुंचे। वे शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ मनाने की गतिविधियों में भाग लेंगे।

प्रमुख स्थानीय अधिकारियों ने हवाई अड्डे जाकर शी की अगवानी की। विभिन्न जातियों के प्रतिनिधियों ने जातीय पोशाक में गीत व नृत्य कर शी का स्वागत किया।

उरुमुची में इस समय त्योहार का माहौल है। हवाई अड्डे से होटल तक सड़कों के दोनों किनारों में विभिन्न जातियों के लोगों ने लाल झंडे लेकर नारे लगाते हुए शी का जोशपूर्ण स्वागत किया। शी ने दोनों हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।