शहर की कहानी | प्राचीन भेंग की नई झलक, आनंददायक शियुझोउ

चीन के जिआंगसू प्रांत का शियुझोउ शहर, जिसे प्राचीन काल में “भेंगछेंग” कहा जाता था, दो हान राजवंशों की संस्कृति का उद्गम स्थल है। यहाँ हान वंश की “सुनहरी जड़ीदार जेड वेशभूषा” और रंगीन चित्रित मिट्टी की मूर्तियाँ संजोई गई हैं, जो दो हान वंशों की संस्कृति की भव्यता के साक्ष्य हैं। मुख्य नगर के उत्तर-दक्षिण धुरी पर स्थित “भेंगछेंग छी ली” एक ऐतिहासिक-सांस्कृतिक क्षेत्र है, जिसकी कुल लम्बाई 3.5 किलोमीटर है। यह क्षेत्र कई ऐतिहासिक अवशेषों और सांस्कृतिक स्थलों को जोड़ता है, जिससे मानविकी की सुंदरता और शहर की जीवंतता का उत्कृष्ट समन्वय देखने को मिलता है।

हर वर्ष सान फू (वर्ष में सबसे गर्म समय) के चरम अवधि में, शियुझोउ भव्य फू-भेड़ पर्व के साथ तपते गर्मी का स्वागत किया जाता है। इस सुगंधित “प्रथम शोरबा” का स्वाद लेने के लिए भोजन-प्रेमी रेस्त्रां में जल्दी से जुट जाते हैं। उबलती भाप और गर्मी के बीच प्राचीन ‘फू-ला’ परंपरा की गर्मजोशी अभी भी बरकरार है। जो ग्रीष्मकालीन उत्सव और विश्राम का प्रतीक मानी जाती है। फू” का अर्थ है ग्रीष्म ऋतु में किए जाने वाले अनुष्ठान और विश्राम का समय है, जबकि “ला” शीत ऋतु के अंत में आयोजित बलिदान और फसल उत्सव का प्रतीक है खान-पान के अलावा, ल्यूक्विन नाटक की विरासत भी निरंतर बनी हुई है। इसकी मधुर “आत्मा को छू लेने” की धुनों पर प्रस्तुत लोकजीवन की लघु नाटिकाएँ, शियुझोउ वासियों की हास्यप्रिय और निर्भीक स्वभाव को पूरी तरह उजागर करती है।

शियुझोउ का एक और प्रसिद्ध उपनाम है— “चीन की इंजीनियरिंग मशीनरी की राजधानी”। शियुगोंग समूह (XCMG) के नेतृत्व में यहाँ निर्मित विश्व का पहला सौ यूनिट वाला स्वचालित विद्युत खनन ट्रक, उच्च दक्षता और ऊर्जा बचत का उदाहरण पेश करता है,जो आपदा के समय बचाव कार्यों के लिए तैयार “स्टील मंटिस” की क्षमता भी असाधारण है। शियुझोउ की यह बुद्धिमान निर्माण शक्ति वैश्विक प्रशंसा अर्जित की है। इसी तरह, शियुझोउवासी अपने फुटबॉल टीम की शानदार प्रदर्शन पर भी गर्व करते हैं, जिसने “सू-छाओ” लीग में शानदार उपलब्धियाँ हासिल की हैं। यह लीग “सू-छाओ” जमीनी स्तर के फुटबॉल के माध्यम से पूरे शहर में उत्साह जगाती है, जहाँ खिलाड़ी और नागरिक दोनों मिलकर खेल के सपनों को संजोते हैं।

समय की कसौटी पर निखरता शियुझोउ, आज आनंददायक अंदाज़ में, इतिहास और वर्तमान के संगम में “प्राचीन भेंग की नई झलक” की एक जीवंत और विस्तृत तस्वीर पेश कर रहा है।