चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने विदेशों में राजदूतों की नियुक्ति और बर्खास्तगी की

(CRI)10:39:20 2025-09-19

चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी समिति के निर्णय के अनुसार, चीन लोक गणराज्य के राष्ट्रपति शी चिनफिंग विदेशों में निम्नलिखित राजदूतों की नियुक्ति और बर्खास्तगी करते हैं:

1. फांग छिउ को त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य में चीन के असाधारण एवं पूर्णाधिकारी राजदूत के पद से बर्खास्त किया गया है;

रेन होंग्येन को त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य में चीन का असाधारण एवं पूर्णाधिकारी राजदूत नियुक्त किया गया है।

2. फैन खुन को मोंटेनेग्रो में चीन के असाधारण एवं पूर्णाधिकारी राजदूत के पद से बर्खास्त कर दिया गया है।

छेन शुफेंग को मोंटेनेग्रो में चीन का असाधारण एवं पूर्णाधिकारी राजदूत नियुक्त किया गया है।

3. सुन लिनच्यांग को पोलैंड गणराज्य में चीन के असाधारण एवं पूर्णाधिकारी राजदूत के पद से बर्खास्त कर दिया गया है।

लू शान को पोलैंड गणराज्य में चीन का असाधारण एवं पूर्णाधिकारी राजदूत नियुक्त किया गया है।

4. ज्यांग फेंग को नाइजर गणराज्य में चीन के असाधारण एवं पूर्णाधिकारी राजदूत के पद से बर्खास्त किया गया;

ल्यु गुइजुन को नाइजर गणराज्य में चीन का असाधारण एवं पूर्णाधिकारी राजदूत नियुक्त किया गया।