चीन के सर्वाधिक ऊँचाई वाले 750 किलोवोल्ट अतिउच्च वोल्टेज सबस्टेशन से दो वर्षों में 6.55 अरब किलोवाट-घंटा से अधिक बिजली की आपूर्ति


चित्र VCG से है

15 सितंबर को, चीन के सर्वाधिक ऊँचाई वाले 750 किलोवोल्ट अति उच्च वोल्टेज सबस्टेशन — चीनी राष्ट्रीय ऊर्जा समूह के छिंगहाई मारतांग जलविद्युत स्टेशन से जुड़ा 750 किलोवोल्ट युनशान सबस्टेशन ने अब तक लगातार दो वर्षों तक स्थिरता से संचालित के दौरान कुल 6.55 अरब किलोवाट घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति की है।

जानकारी के अनुसार, यह सबस्टेशन 3,365 मीटर की ऊँचाई पर छिंगहाई प्रांत हाइनान शीत्सांग जातीय स्वायत्त प्रदेश के तोंगदे काउंटी में स्थित है। यह मारतांग जलविद्युत स्टेशन के बांध से लगभग 1.2 किलोमीटर की दूरी पर तैनात है, इस सबस्टेशन में दो 21 लाख किलोवोल्ट-एम्पियर क्षमता वाले 2 ट्रांसफॉर्मर, पाँच 750 केवी और उन्नीस 330 केवी की आउटगोइंग फीडर लाइनें शामिल हैं जो मारदांग, छिंगहाई प्रांत के ग्वोलो शीत्सांग जातीय स्वायत्त प्रदेश और दूसरी अन्य क्षेत्रों में जलविद्युत एवं नवीकरणीय ऊर्जा सहित स्वच्छ ऊर्जा का संग्रह और वितरण का भार संभालते हैं , और “छिंगहाई–हेनान” डायरेक्ट करंट अल्ट्रा हाई वोल्टेज प्रमुख परियोजनायों के लिए स्थिर विद्युत स्रोत मुहैया कराते हैं।

15 सितंबर को, हवाई कैमरे से चीन के सर्वाधिक ऊँचाई वाले 750 किलोवोल्ट अति उच्च वोल्टेज सबस्टेशन के चीनी राष्ट्रीय ऊर्जा समूह के छिंगहाई मारतांग जलविद्युत स्टेशन से जुड़ा 750 किलोवोल्ट युनशान सबस्टेशन के दृश्य को दर्शाया गया।

सर्वाधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में तेज़ धूल, बदलते मौसम जैसी कठिन प्राकृतिक परिस्थितियों और उपकरणों की कार्यक्षमता में गिरावट जैसी समस्याओं का सामना करते हुए, चीनी राष्ट्रीय ऊर्जा समूह की छिंगहाई विद्युत कंपनी की मारतांग शाखा द्वारा उपकरणों की उच्च आवृत्ति निरीक्षण और सटीक रख-रखाव किया जाता है। साथ ही, उनके द्वारा उपकरणों की वास्तविक समय में स्थिति जानने के लिए स्मार्ट निरीक्षण प्रणाली और ऑनलाइन निगरानी प्रणाली जैसी उन्नत तकनीकों को भी अपनाया गया है।

750 किलोवोल्ट के इस स्मार्ट सबस्टेशन परियोजना के तहत, इस सबस्टेशन के संचालन कर्मियां उन्नत स्मार्ट सहायक नियंत्रण प्रणाली के माध्यम से पड़ोसी स्टेशनों और विद्युत ग्रिड डिस्पैच केन्द्र के साथ डेटा के साझा उपयोग एवं स्मार्ट इंटरैक्शन को सक्षम बनाते हैं। इससे न केवल विद्युत ग्रिड के सुरक्षित और स्थिर संचालन को प्रभावी रूप से सुनिश्चित करती है , बल्कि इससे क्षेत्रीय विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता और दुर्घटना जोखिम से निपटने की क्षमता में भी वृद्धि होती है, और यह पीली नदी के ऊपरी जल संसाधनों के अनुकूलित उपयोग तथा स्वच्छ ऊर्जा विकास के लिए भारी महत्व रखता है।