2024 में चीनी नागरिकों की औसत जीवन प्रत्याशा 2020 की तुलना में 1.1 साल की बढ़ोतरी
चित्र VCG से है
2024 के आंकड़ों के अनुसार, चीन में प्रतिव्यक्ति औसत प्रत्याशित आयु 79 वर्ष तक पहुँच गई, जो 2020 की तुलना में 1.1 वर्ष अधिक है। इस के अलावा, 8 प्रांतों में औसत प्रत्याशित आयु 80 वर्ष से अधिक दर्ज की गई है। जिससे यह स्पष्ट होता है कि नागरिकों के स्वास्थ्य स्तर निरंतर बेहतर हो रही है।
चीन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के निदेशक लेई हाईचाओ ने बताया कि "चौदहवीं पंचवर्षीय योजना" अवधि के दौरान, देश की स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवाओं की क्षमता, उपलब्धता और समानता में निरंतर सुधार और वृद्धि हुई है, विशेष रूप से आम नागरिकों के स्वास्थ्य स्तर में भी लगातार सुधार हुआ है।
इसके अलावा, चीन में अब विश्व का सबसे बड़ा स्वास्थ्य सेवा तंत्र स्थापित हो चुका है, , जिसमें सेवा की गुणवत्ता और दक्षता दोनों में सुधार हुआ है। देश के पूर्वी,मध्य और पश्चिमी क्षेत्रों में प्रति हज़ार जनसंख्या पर उपलब्ध स्वास्थ्य संसाधनों का अंतर लगातार घट रहा है। साल 2024 के अंत तक, देशभर में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा संस्थानों की संख्या 10.9 लाख तक पहुँच गई और स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या 1 करोड़ 57 लाख 80 हजार के लगभग दर्ज की गई है।