यूएन मुख्यालिय में चीनी-यूएन शांति और विकास कोष की 10वीं वर्षगांठ बैठक आयोजित

(CRI)10:14:35 2025-09-12


चित्र VCG से है

चीन-संयुक्त राष्ट्र शांति और विकास कोष की स्थापना की 10वीं वर्षगांठ की थीम बैठक 10 सितंबर को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित हुई।

यूएन स्थित चीनी स्थाई प्रतिनिधि फ़ू थ्सोंग ने बैठक की अध्यक्षता की। संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक एवं शांति स्थापना मामलों के विभाग सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख, विशेष परिस्थितियों वाले देशों के उच्च प्रतिनिधि, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम जैसी संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के प्रमुख, साथ ही कोष के प्रमुख लाभार्थियों सहित लगभग 30 देशों के स्थायी प्रतिनिधि और वरिष्ठ राजनयिक बैठक में शामिल हुए।

फ़ू थ्सोंग ने कहा कि अपनी स्थापना के बाद से 10 वर्षों में, कोष ने 100 से अधिक देशों में 200 से ज्यादा व्यावहारिक सहयोग परियोजनाएं संचालित की हैं, जिससे विकासशील देशों को शांति, सुरक्षा और सतत विकास के लिए अपनी क्षमता निर्माण को मजबूत करने में मदद मिली है, तथा सतत विकास के लिए संयुक्त राष्ट्र 2030 एजेंडा को प्रभावी ढंग से बढ़ावा मिला है। यह कोष चीन और संयुक्त राष्ट्र के बीच सहयोग को गहरा करने और बहुपक्षवाद का अभ्यास करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बन गया है।

फ़ू थ्सोंग के अनुसार, चीन विभिन्न पक्षों के साथ मिलकर, संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की 80वीं वर्षगांठ और कोष की स्थापना की 10वीं वर्षगांठ से लाभ उठा कर कोष के भविष्य के विकास की संयुक्त योजना बनाना चाहता है, वैश्विक शासन पहल को सक्रिय रूप से लागू करते हुए संयुक्त राष्ट्र को केंद्र में रखकर अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली की रक्षा करना चाहता है, अधिक न्यायसंगत और उचित वैश्विक शासन प्रणाली के निर्माण को बढ़ावा देना चाहता है, ताकि हाथ मिलाकर मानव जाति के साझा भविष्य वाले समुदाय की ओर बढ़ सकें।

बैठक में प्रतिभागियों ने कोष की उपलब्धियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और सतत विकास एजेंडे को आगे बढ़ाने तथा अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा को बढ़ावा देने में संयुक्त राष्ट्र के दृढ़ और सशक्त समर्थन के लिए चीन सरकार की सराहना की और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कोष के बीच सहयोग को और गहरा करने, सदस्य देशों के बीच एकता को बढ़ावा देने, संयुक्त रूप से वैश्विक शासन में सुधारने, और मानव जाति के साझा भविष्य का निर्माण करने की आशा व्यक्त की।

बैठक के बाद, प्रतिनिधियों ने कोष की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली एक फोटो प्रदर्शनी देखी।