2025 की वैश्विक शीर्ष 50 कंस्ट्रक्शन मशीनरी निर्माताओं सूची में 13 चीनी कंपनियां शामिल
चित्र VCG से है
9 अगस्त को 2025 के वैश्विक कंस्ट्रक्शन मशीनरी निर्माताओं की शीर्ष 50 सूची जारी की गई।
इस वर्ष की शीर्ष 50 कंपनियाँ 13 देशों से चयनित हुई हैं। इनमें चीन की सर्वाधिक 13 कंपनियाँ शामिल हुईं। जापान की 11, अमेरिका की 6, जर्मनी की 4 तथा स्वीडन, दक्षिण कोरिया और फ्रांस की अलग अलग 3 कंपनियाँ सूची में स्थान प्राप्त कर पाईं। फ़िनलैंड की 2 और ब्रिटेन, इटली, ऑस्ट्रिया, कनाडा तथा दक्षिण अफ्रीका की अलग-अलग 1 कंपनी भी इस सूची में सम्मिलित हुईं।
चित्र VCG से है
सूची में शामिल 13 चीनी कंपनियों में से श्वीकुंग मशीनरी, सानयी भारी उद्योग और जूमलायन हेवी इंडस्ट्रीज साइंस-तकनालॅाजी शीर्ष दस में स्थान पर रहीं। लियोकुंग मशीनरी ने शीर्ष 20 में प्रवेश किया और 18वें स्थान पर रही। शानतुए कंपनी 30वें स्थान पर रही, जो पिछले संस्करण से 5 स्थान ऊपर है। इसके अलावा, लिंगकुंग हेवी मशीनरी, चाइना रेलवे कंस्ट्रक्शन हेवी इंडस्ट्रीज, चेच्यांग तिंगली, लुंगकुंग होल्डिंग्स और थुंगली हेवी इंडस्ट्रीज क्रमशः 32वें, 33वें, 37वें, 38वें और 39वें स्थान पर रहे। वहीं, शान्हे इंटेलिजेंट, शिंगबांग इंटेलिजेंट और नॉर्दर्न शेयर्स क्रमशः 42वें, 44वें और 47वें स्थान पर रहीं।
देश-स्तरीय बिक्री आंकड़ों के संदर्भ में देखा जाए तो अमेरिकी कंपनियों की बिक्री सबसे अधिक रही। कुल बिक्री में चीनी कंपनियों का हिस्सा सबसे उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है। सूचीबद्ध 13 चीनी कंपनियों की औसत विदेशी बिक्री हिस्सेदारी लगभग 41.94% रही।
वैश्विक शीर्ष 50 कंस्ट्रक्शन मशीनरी निर्माताओं की सूची, ग्लोबल इंजीनियरिंग मशीनरी 50 शीर्ष सम्मेलन आयोजक समिति और "चीनी निर्माण मशीनरी" पत्रिका द्वारा संयुक्त रूप से जारी की गई। इस सूची को पहली बार वर्ष 1999 में प्रकाशित किया गया था और तब से अब तक यह लगातार 26वीं बार जारी हो रही है।