पिछले आठ महीनों में चीन के वस्तु व्यापार का आयात–निर्यात 3.5% बढ़ा


चित्र VCG से है

सीमा शुल्क मुख्यालय की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आँकड़े दर्शाते हैं कि वर्ष 2025 के पहले आठ महीनों में चीन का वस्तु आयात-निर्यात स्थिर गति से आगे बढ़ रहा है। इस अवधि में वस्तु व्यापार का आयात–निर्यात का कुल मूल्य 29.57 ट्रिलियन युआन रहा, जो वर्ष-दर-वर्ष 3.5% की वृद्धि है। इनमें से, निर्यात मूल्य 17.61 ट्रिलियन युआन रहा, जिसमें 6.9% की वृद्धि दर्ज हुई, जबकि आयात मूल्य 11.96 ट्रिलियन युआन रहा, जो 1.2% घटा, परंतु आयात में गिरावट की दर पिछले सात महीनों की तुलना में 0.4 प्रतिशत अंक कम रही। केवल अगस्त माह में ही, चीन का वस्तु आयात-निर्यात व्यापार कुल 3.87 ट्रिलियन युआन रहा, जो 3.5% की वृद्धि दर्शाता है। इनमें निर्यात 2.3 ट्रिलियन युआन की बढ़त से वृद्धि में 4.8% देखी गयी है, और आयात में 1.57 ट्रिलियन युआन, जिसमें वृद्धि 1.7% रही। इस प्रकार, निर्यात और आयात दोनों में लगातार तीन महीने वृद्धि दर्ज की गई।

पहले आठ महीनों में चीन के आयात–निर्यात की मुख्य विशेषताएँ :

1. सामान्य व्यापार और प्रसंस्करण व्यापार के आयात–निर्यात में वृद्धि

पहले आठ महीनों में चीन का सामान्य व्यापार आयात–निर्यात 18.89 ट्रिलियन युआन रहा, जिसमें 2.2% की वृद्धि हुई और यह कुल विदेशी व्यापार का 63.9% है; प्रसंस्करण व्यापार का आयात–निर्यात 5.34 ट्रिलियन युआन रहा, जिसमें 6.1% की वृद्धि हुई और यह कुल व्यापार का 18.1% बनता है; वहीं, सीमा-शुल्क लॉजिस्टिक्स के माध्यम से आयात–निर्यात 4.23 ट्रिलियन युआन रहा, जिसमें 5.6% की वृद्धि दर्ज की गई है।

2. आसियान देशों और यूरोपीय संघ के साथ आयात–निर्यात में वृद्धि

साल के पहले आठ महीनों में, आसियान चीन का सबसे प्रमुख व्यापारिक साझेदार रहा, जिसके साथ कुल व्यापार 4.93 ट्रिलियन युआन हुआ, जो 9.7% की वृद्धि दर्शाता जो कुल विदेशी व्यापार का 16.7% बनता है। यूरोपीय संघ चीन का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार रहा, जिसके साथ व्यापार 3.88 ट्रिलियन युआन की गणना से 4.3% की वृद्धि दर्ज हुई और यह कुल व्यापार का 13.1% है। अमेरिका चीन का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार रहा, जिसके साथ व्यापार 2.73 ट्रिलियन युआन रहा, इसमें 13.5% की गिरावट हुई और यह कुल व्यापार का 9.2% बनता है।

3. निजी उद्यमों और विदेशी निवेशित कंपनियों के आयात–निर्यात में वृद्धि

साल के पहले आठ महीनों में, निजी उद्यमों का आयात–निर्यात 16.89 ट्रिलियन युआन रहा, जिसमें 7.4% की वृद्धि हुई और यह कुल विदेशी व्यापार का 57.1% बनता है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 2.1 प्रतिशत अंक अधिक है। विदेशी निवेश वाली कंपनियों का आयात–निर्यात 8.59 ट्रिलियन युआन रहा, जिसमें 2.3% की वृद्धि हुई और यह कुल व्यापार का 29.1% है। वहीं, राज्य-स्वामित्व कंपनियों का आयात–निर्यात 4.02 ट्रिलियन युआन रहा, जिसमें 8.1% की गिरावट हुई और यह कुल व्यापार का 13.6% बनता है।

4. यांत्रिक और विद्युत उत्पादों का निर्यात में हिस्सा 60% से अधिक, इंटीग्रेटेड सर्किट और ऑटोमोबाइल निर्यात में स्पष्ट वृद्धि

पहले आठ महीनों में चीन का यांत्रिक और विद्युत उत्पादों का निर्यात 10.6 ट्रिलियन युआन रहा, जिसमें 9.2% की वृद्धि हुई और यह कुल निर्यात का 60.2% बनता है। इसमें स्वचालित डेटा प्रोसेसिंग उपकरण और इसके पुर्ज़े का निर्यात 9 खरब 46 अरब 59 करोड़ युआन रहा, जो 0.6% की वृद्धि है; इंटीग्रेटेड सर्किट का निर्यात 9 खरब 5 अरब 18 करोड़ युआन दर्ज हुआ, जिस में 23.3% की वृद्धि देखी गयी है; और ऑटोमोबाइल का निर्यात 6 खरब 5 अरब 23 करोड़ युआन को लेकर 11.9% वृद्धि रही। इसी अवधि में श्रम-गहन उत्पादों का निर्यात 2.75 ट्रिलियन युआन रहा, जिसमें 1.5% की गिरावट हुई और यह कुल निर्यात का 15.6% है। इसमें वस्त्र और परिधान उपकरण 738 अरब युआन, 0.7% की गिरावट देखी गयी ; वस्त्र उद्योग का कोरोबार 67875 करोड़ युआन जा पहुंचा , जो 2.6% की वृद्धि है ; उधर प्लास्टिक उत्पाद में 5 खरब 40 करोड़ युआन रहा, इसमें 0.6% की बढ़त दर्ज हुई। वहीं, कृषि उत्पादों का निर्यात 4 खरब 72 अरब 55 करोड़ युआन रहा, जिसमें 2% की वृद्धि मापी गयी है।

5. प्रमुख वस्तुओं के आयात मूल्य में गिरावट, यांत्रिक और विद्युत उत्पादों के आयात में वृद्धि

पहले आठ महीनों में, चीन का प्रमुख वस्तुओं का आयात इस प्रकार रहा: लौह अयस्क 802 मिलियन टन, 1.6% की कमी, औसत मूल्य 14.1% गिरा; कच्चा तेल 376 मिलियन टन, 2.5% की वृद्धि, औसत मूल्य 12.9% गिरा; कोयला 300 मिलियन टन, 12.2% की कमी, औसत मूल्य 25% गिरा; प्राकृतिक गैस 81.913 मिलियन टन, 5.9% की कमी, औसत मूल्य 7.1% गिरा; सोयाबीन 73.312 मिलियन टन, 4% की वृद्धि, औसत मूल्य 11.9% गिरा; परिष्कृत तेल 26.733 मिलियन टन, 17.8% की कमी, औसत मूल्य 3.9% गिरा। इसके अलावा, प्रारंभिक रूप के प्लास्टिक का आयात 17.918 मिलियन टन, 6.8% की कमी, औसत मूल्य 0.4% गिरा; अनकटा और अपारंपरिक तांबा और तांबे की सामग्री 3.536 मिलियन टन, 2.1% की कमी, औसत मूल्य 5% बढ़ा। इसी अवधि में, यांत्रिक और विद्युत उत्पादों का आयात 4.72 ट्रिलियन युआन रहा, जिसमें 5.2% की वृद्धि दर्ज की गयी ।