मुंबई स्थित चीनी महावाणिज्य दूतावास ने एक फिल्म प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया

(CRI)14:10:14 2025-09-08


चित्र मुंबई स्थित चीनी महावाणिज्य दूतावास से है

5 सितंबर को, मुंबई स्थित चीनी महावाणिज्य दूतावास ने चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रवासी चीनी लोगों के लिए एक फिल्म प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। महावाणिज्य दूत छिन च्ये ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और वाणिज्य दूतावास क्षेत्र में प्रवासी चीनी लोगों के लगभग 20 प्रतिनिधियों के साथ जापानी-विरोधी युद्ध फिल्म "ऑन थाइहांग माउंटेन" को देखा।

चर्चा के दौरान, सभी ने कहा कि चीनी लोगों ने जापानी आक्रमण के विरुद्ध प्रतिरोध युद्ध की महान विजय प्राप्त करने के लिए अपार बलिदान दिए और विश्व फासीवाद-विरोधी युद्ध की विजय में महत्वपूर्ण योगदान दिया। चीन की आज की विकास उपलब्धियां आसानी से हासिल नहीं हुई हैं। हमें इतिहास को याद रखना चाहिए, शांति को संजोना चाहिए और चीनी राष्ट्र के महान कायाकल्प में योगदान देना चाहिए।

फिल्म बहुत ही प्रभावित करने वाली थी। प्रवासी चीनियों ने डॉ. कोटनिस की भावना को आगे बढ़ाने, क्रांतिकारी शहीदों के महान बलिदानों को याद करने और चीन-भारत मैत्री में सक्रिय योगदान देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।