शी चिनफिंग के महिलाओं और बच्चों से संबंधित प्रवचनों का अंग्रेजी संस्करण प्रकाशित

(CRI)09:19:10 2025-09-08

हाल ही में, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के पार्टी इतिहास और साहित्य अनुसंधान संस्थान द्वारा अनुवादित दो महत्वपूर्ण पुस्तकों के अंग्रेजी संस्करण प्रकाशित किए गए हैं। ये पुस्तकें हैं- "महिलाओं, बच्चों और अखिल चीन महिला संघ के कार्य पर शी चिनफिंग के प्रवचन से चयनित अंश" और "परिवार शिक्षा और परिवार परंपरा निर्माण को महत्व देने पर शी चिनफिंग के प्रवचन से चयनित अंश"। इनका प्रकाशन केंद्रीय संकलन और अनुवाद प्रेस द्वारा किया गया है और ये अब देश-विदेश में वितरित की जा रही हैं।

ये दोनों पुस्तकें शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण विचारों का संग्रह हैं, जिसमें उन्होंने महिलाओं, बच्चों, महिला संघ के कार्यों, और परिवार, पारिवारिक शिक्षा व पारिवारिक मूल्यों के महत्व पर ज़ोर दिया है। इन पुस्तकों को नए युग में महिलाओं और बच्चों से संबंधित कार्यों के साथ-साथ पारिवारिक शिक्षा और पारिवारिक जीवन की उच्च-गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एक वैचारिक हथियार और वैज्ञानिक मार्गदर्शक के रूप में देखा जा रहा है।

वैश्विक महिला शिखर सम्मेलन से ठीक पहले इन अंग्रेजी संस्करणों का प्रकाशन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। यह विदेशी पाठकों को शी चिनफिंग के विचारों को गहराई से समझने में मदद करेगा, जिससे वे लैंगिक समानता और महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए चीन द्वारा दिए जा रहे ज्ञान, प्रस्तावों और समाधानों को बेहतर ढंग से जान सकेंगे। इन पुस्तकों से वैश्विक महिला मामलों में सहयोग मज़बूत होगा और मानवता के साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की साझा समझ को बल मिलेगा।