शी चिनफिंग ने कांगो गणराज्य के राष्ट्रपति से भेंट की

(CRI)16:40:08 2025-09-04

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 4 सितंबर को पेइचिंग में चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ मनाने की गतिविधि में आये कांगो गणराज्य के राष्ट्रपति डेनिस ससौ न्गुएसो से भेंट की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सम्बंध को चीन-कांगो गणराज्य उच्च स्तर के साझे भविष्य वाले समुदाय तक उन्नत करने की घोषणा की।

शी चिनफिंग ने कहा कि चीन-कांगो गणराज्य सम्बंध चीन-अफ्रीका मित्रता का मॉडल है। कांगो गणराज्य आर्थिक साझेदारी का एक साथ विकास करने की संधि के प्रारंभिक उपलब्धियों के इंतजाम पर चीन के साथ समानता सपंन्न करने वाला पहला देश है, जो शीघ्र ही शून्य टैरिफ से लाभ प्राप्त करेगा और दोनों देशों के व्यापार व निवेश सहयोग की नयी स्थिति तैयार करेगा।

शी ने कहा कि वैश्विक दक्षिण के अहम सदस्यों के नाते चीन और अफ्रीका को अंतर्राष्ट्रीय न्याय व निष्पक्षता व विश्व शांति की रक्षा करने और समान विकास बढ़ाने की ऐतिहासिक जिम्मेदारी उठाना और एक साथ मानवता के साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करना चाहिए।

ससौ ने कहा कि चीन ने सफलतापूर्वक जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध की 80वीं वर्षगांठ मनाने की गतिविधि की, जिसने चीनी जनता का साहस और विश्व जनता की एकता जाहिर की। कांगो गणराज्य चीन के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की प्रतीक्षा करता है और चीन के साथ चीन-अफ्रीका सहयोग और आगे बढ़ाने को तैयार है।