चीनी वैलेंटाइन छीसी त्योहार खाने के शौक़ीनों का उन्माद
नमस्ते दोस्तों! मैं हूँ खाने की शौकीन खुखु! और मैं हूँ सासा! चीन के पारंपरिक त्योहारों में आज का दिन छीसी यानी चीनी वैलंटाइन त्योहार है ! चलिए, सिर्फ़ 1 मिनट में देखते हैं कि इस रोमांटिक त्योहार छीसी पर क्या-क्या मजेदार खानों से सजी है आज की महफिल !
चंद्र कैलेंडर के हिसाब से सातवें चंद्र महीने के सातवें दिन को चीन का पारंपरिक “छीसी त्योहार” मनाया जाता है। इसे “छि-छ्याओ त्योहार” या “बेटी त्योहार” भी कहलाया जाता है। यह चीन के पारंपरिक त्योहारों में सबसे मस्ती भरा रोमांटिक त्योहार माना जाता है।
छीसी त्योहार मुख्य रूप से प्राकृतिक खगोलीय घटनाओं की पूजा से उत्पन्न हुआ है। समय के साथ लोगों ने वेगा और अल्टेयर तारों का मानवीकरण कर दिया, और उसे पुरुष-खेती और महिला-बुनाई की उत्पादन प्रणाली से उत्पन्न “ग्वाला और बुनकर देवी” की पौराणिक कथा में बदल दिया। समय के बीतते , छीसी धीरे-धीरे विकसित होकर समृद्ध रीति-रिवाज़ों और गहन सांस्कृतिक अर्थों से जुड़ा एक रोमांटिक पारंपरिक त्योहार बन गया।
तो फिर, छीसी के इस पारंपरिक रस्मो-रिवाजों से परिपूर्ण त्योहार पर, ऐसा क्या भोजन परोसा जाना चाहिए जो वास्तव में इस त्योहार के अनुरूप हो?
छीसी त्योहार का सबसे प्रतीकात्मक मनोरम भोजन है “छियाओ-गुओ”। यह एक कुरकुरा और मीठा पकवान होता है, जिसे सामान्यतः तेल में तलकर बनाया जाता है, जो कुशलता तथा चतुराई का प्रतीक माना जाता है। इसके अतिरिक्त, इस त्योहार पर लोग कुरकुरी मिठाइयाँ और फल भी खाते हैं। कुछ क्षेत्रों में “पाँच बीज” यानी लोन्गन, लाल खजूर, हेज़लनट, मूँगफली और तरबूज़ के बीज का सेवन करके संतान प्राप्ति की शुभकामनाएं मांगते हैं।
आजकल, अधिकाधिक युवा छीसी त्योहार के मौके पर प्यार डेटिंग करते हैं , एक दूसरे को उपहार देते हैं और विशेष भोज साथ मिलकर अपने मन की चाहत प्रदर्शित करते हैं। चाहे वह पारंपरिक छियाओ-गुओ हो, आधुनिक मीठा केक हो या रोमांटिक डिनर — हर एक रूप में प्रेम और स्नेहमय भावना का संदेश भेजता है।
सन् 2006 में, छीसी त्योहार को चीन की पहली राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया। दो हज़ार से अधिक वर्षों से, यह त्योहार तारों की कथा से प्रेम के प्रतीक त्योहार में विकसित हुआ है, वह चीन से विश्व तक की ओर फैल रहा है, और अब वह धीरे-धीरे एक “अंतरराष्ट्रीय पहचान” वाला सांस्कृतिक प्रतीक बन गया है।
जापान में, लोग छीसी पर अपनी इच्छाएँ रंगीन कागज़ की पट्टियों पर लिखकर बाँस की शाखाओं पर टाँगते हैं और अगले दिन उन्हें लालटेन के साथ नदी में बहा देते हैं। इसका प्रतीकात्मक अर्थ है कि उनकी मनोकामनाएँ आकाश नदी तक पहुँचें।
दक्षिण कोरिया में, युवा महिलाएं मेज़ पर फल रखकर प्रार्थना करती हैं कि वीवर गर्ल स्टार उन्हें और भी अधिक कुशलता तथा निपुणता होने का आशीर्वाद दें।
छीसी त्योहार की इस मनमोहक रात में, आइए हम सितारों में “मैग्पियों पुल” की कथा के जरिए तारों से बांत करें और साथ बैठकर संसार के सुख व खुशियां को एक साथ मिलकर बांटे व जीवन का भरपूर आन्नद उठाएं । सभी को छीसी त्योहार की शुभकामनाएँ — प्रेम अमर रहे। अगले त्योहार पर फिर मिलेंगे!