पेइचिंग में दस थीम आधारित फूलों की क्यारियों का अनावरण (3)

(CRI)08:29:30 2025-08-29
पेइचिंग में दस थीम आधारित फूलों की क्यारियों का अनावरण

हाल ही में जापानी आक्रमण के विरुद्ध चीनी जन प्रतिरोध युद्ध और विश्व फ़ासीवाद-विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चीन की राजधानी पेइचिंग में छांगआन एवेन्यू पर दस थीम आधारित फूलों की क्यारियों का अनावरण किया गया।

"इतिहास को याद करना, शहीदों को याद करना, शांति को संजोना और भविष्य का निर्माण करना" विषय पर आधारित ये 10 फूलों की क्यारियां क्रमशः च्येन्गुओमेन, डोंगदान, शिदान और फ़ुशिंगमेन आदि छांगआन एवेन्यू के किनारे प्रमुख स्थलों पर लगाई गईं, जिससे इस आयोजन के लिए एक भव्य वातावरण तैयार हुआ।