30 यूरोपीय देशों के लगभग 50 नेता और पूर्व राजनेता 3 सितम्बर के स्मरणोत्सव में भाग लेंगे

(CRI)08:51:49 2025-08-29

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने 28 अगस्त को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 30 यूरोपीय देशों के लगभग 50 नेताओं, पूर्व राजनेताओं, उच्च-स्तरीय अधिकारियों, चीन स्थित राजदूतों और मैत्रीपूर्ण लोगों ने पुष्टि की है कि वे जापानी आक्रमण के विरुद्ध चीनी जन प्रतिरोध युद्ध और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ के स्मरणोत्सव में भाग लेंगे। जो ऐतिहासिक स्मृति की संयुक्त रूप से रक्षा करने और शांति व न्याय की रक्षा करने की इच्छा और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।

क्वो च्याखुन ने कहा कि इस वर्ष जापानी आक्रमण-विरोधी चीनी जन प्रतिरोध युद्ध और विश्व फासीवाद-विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ है, और चीन अगले सप्ताह एक भव्य स्मारक समारोह आयोजित करेगा। चीन सभी शांतिप्रिय देशों और लोगों के साथ मिलकर एक सही ऐतिहासिक दृष्टिकोण स्थापित करने, द्वितीय विश्व युद्ध की विजय में प्राप्त उपलब्धियों और युद्धोत्तर अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था की संयुक्त रूप से रक्षा करने और विश्व शांति व स्थिरता बनाए रखने को तैयार है।

उनके अलावा क्वो च्याखुन ने इस बात पर भी जोर देते हुए कहा कि अपनी क्षेत्रीय संप्रभुता और समुद्री अधिकारों व हितों की रक्षा के मामले में चीन का रुख स्पष्ट है। चीन मांग करता है कि फिलीपींस चीन-फिलीपींस समुद्री क्षेत्रों से संबंधित मुद्दों को भड़काना और बढ़ा-चढ़ाकर पेश करना तुरंत बंद करे, और ऐसी कोई भी उल्लंघनकारी और उत्तेजक कार्रवाई तुरंत बंद करे जिससे स्थिति जटिल हो सकती है।