चीन को उम्मीद है कि जापान अपने ऐतिहासिक अपराधों पर गहराई से विचार करेगा

(CRI)08:41:54 2025-08-29

पेइचिंग समयानुसार 28 अगस्त की सुबह, जापानी आक्रमण के विरुद्ध चीनी जन प्रतिरोध युद्ध और विश्व फ़ासीवाद-विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में स्मरणोत्सव के लिये समाचार केंद्र ने अपने पहले संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें स्मरणोत्सव की तैयारियों की प्रगति की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।

चीनी विदेश मंत्री के सहायक होंग लेई ने कहा कि जापान के भीतर एक ऐसी ताकत मौजूद है, जो इतिहास को नकारने, अपने आक्रमण का महिमामंडन करने, इतिहास को विकृत व झूठा साबित करने और यहां तक कि जापानी आक्रमण के युद्ध अपराधियों के आरोपों को पलटने का प्रयास कर रही है। यह युद्धोत्तर अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था, मानवीय विवेक और शांतिप्रिय लोगों के लिए एक महान चुनौती है। जापानी आक्रमण के खिलाफ चीनी जन प्रतिरोध युद्ध और विश्व फ़ासीवाद-विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर, जापान इतिहास और समय के सवालों का सामना कर रहा है। चीन को उम्मीद है कि जापान इतिहास का सीधा सामना कर सकता है, अपने ऐतिहासिक अपराध पर गहराई से विचार कर सकता है, सैन्यवाद से पूरी तरह नाता तोड़ सकता है और शांतिपूर्ण विकास व अपने पड़ोसी देशों के साथ अच्छा व्यवहार करने के सही मार्ग पर चल सकता है।