हरित जल और नीले पर्वत के बीस वर्षः तीन नदियों का उद्गम, जीवन की अविरल धारा

2025“हरित जल और नीले पर्वत ही स्वर्ण और रजत के समान हैं”की अवधारणा प्रस्तुत किए जाने की 20वीं वर्षगांठ है।

छिंगहाई प्रांत के दक्षिण में, छिंगचांग पठार के हृदय में, यांग्त्सी नदी,पीली नदी और लानछांगज्यांग नदी का उद्गम स्थल है, जो निरंतर बहते हुए समुद्र में मिलती हैं। यही स्थान “चीन का जल-टॉवर” कहे जाने वाले तीन नदियों का स्रोत है।

जून 2021 में, राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने छिंगहाई प्रांत का दौरा करते हुए बल दिया कि छिंगहाई के पारिस्थितिकी पर्यावरण की रक्षा करना “राष्ट्र की प्राथमिकता” है। उन्होंने कहा कि हमें दृढ़ता से “हरित जल और नीले पर्वत ही स्वर्ण और रजत हैं” की अवधारणा स्थापित करनी चाहिए और पृथ्वी के तीसरे ध्रुव की पारिस्थितिकी की वास्तविक रूप से रक्षा करनी चाहिए।

कई वर्षों के पायलट अन्वेषण और निर्माण अभ्यास के बाद, तीन नदियों के स्रोत राष्ट्रीय उद्यान ने इस शुद्ध भूमि की रक्षा के आधार पर पारिस्थितिकी संरक्षण, हरित विकास और जनजीवन सुधार—इन तीनों का एकजुट और सामंजस्यपूर्ण संतुलन हासिल किया है। आज तीन नदियों के स्रोत क्षेत्र में पर्वत साफ-सुथरे हैं, जल शुद्ध है, सभी जीवों में समृद्धि है, और स्थानीय लोग सुख-शांति से जीवन यापन कर रहे हैं।