राष्ट्रपति शी की "हरित जल और नीले पर्वत" अवधारणा के 20 वर्ष: नीला सागर और चांदी-सी तटरेखा को बनाए 'सोने-चांदी का पहाड़'
जब आप तुंगशान द्वीप के आओच्याओ गांव पहुंचते हैं, तो समुद्र की नमी हवा आपके चेहरे से टकराती है। आओच्याओ गांव के बंदरगाह में मछली पकड़ने वाली नावें कतारों में खड़ी समुद्र में निकलने के इशारे का इंतज़ार कर रही हैं । थोड़ी दूर स्थित घाट पर देशभर से आए पर्यटक रुक-रूक कर तस्वीरें खींचते नजर आ रहे हैं। गांव के सीफूड ढाबे भी अपने दरवाज़े खोल कर दूर-दूर से आए मेहमानों का स्वागत की तैयारी करने में लगन हैं।
आओच्याओ गांव, फ़ुजियान प्रांत के जांगजोउ शहर में स्थित तुंगशान द्वीप के दक्षिण-पूर्वी छोर पर बसा है, जो तीन किनारे से समुद्र से घिरा हुआ है और नीले लहरों से सजा हुआ है। समुद्र के सहारे जीवन यापन करने वाला यह गांव, समुद्र के कारण ही विकसित हुआ है। खासकर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद, गांव ने "समुद्र" की विशेषता को भली-भांति अपनाया और समुद्री मछली पकड़ना, जल-जंतुओं की खेती, समुद्री उत्पादों का प्रसंस्करण, ई-कॉमर्स और ग्रामीण पर्यटन — इन पाँच मुख्य उद्योगों को विकसित किया। एक समय का यह छोटा मछुआरा गांव अब "हरित पारिस्थितिकी" और "समृद्ध जीवन" के रास्ते पर चल पड़ा है, और "नीला समुद्र और चांदी-सी तटरेखा भी सोने-चांदी के पहाड़ बन सकते हैं" — आज इस सोच को साकार रहे है।
नीला समुद्र और चांदी-सी तटरेखा की पुनर्रचना
2005 में, उस समय के चेच्यांग प्रांतीय पार्टी समिति के सचिव शी चिनफिंग ने 15 अगस्त को चेच्यांग प्रांत के आंजी काउंटी के वीछुन गांव के निरीक्षण के दौरान पहली बार “हरित पर्वत और स्वच्छ जल ही सोने और चांदी के पर्वत होते हैं” की अवधारणा प्रस्तुत की थी। इसके कुछ दिन बाद, 24 अगस्त 2005 को, उन्होंने “चेच्यांग दैनिक” अख़बार में “हरित पर्वत और स्वच्छ जल भी सोने और चांदी के पर्वत हैं” शीर्षक से एक लेख प्रकाशित किया, जिसमें उन्होंने बल देते हुए कहा: “यदि हम इन पारिस्थितिकीय पर्यावरणीय लाभों को पारिस्थितिक कृषि, पारिस्थितिक उद्योग, पारिस्थितिक पर्यटन जैसे पारिस्थितिकीय अर्थव्यवस्था के लाभों में बदल सकें, तो हरित पर्वत और स्वच्छ जल भी सोने-चांदी के पर्वत बन सकते हैं। हरित पर्वत और स्वच्छ जल हमें सोने-चांदी के पर्वत दे सकते हैं, लेकिन सोने और चांदी के पर्वत से हम हरित पर्वत और स्वच्छ जल नहीं खरीद सकते। हालांकि हरित पर्यावरण और आर्थिक समृद्धि के बीच कभी विरोधाभास हो सकता है, परन्तु लाभांश की दृष्टि से वे एक दूसरे के पूरक भी हो सकते हैं।”
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से, शी जिनपिंग ने कई बार “हरित पर्वत और स्वच्छ जल ही सोने-चांदी के पर्वत हैं” की अवधारणा को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किया है।
समुद्र के सहारे जीवन यापन करने वाला आओच्याओ गांव भी कभी अपने तथाकथित तेज विकास से पारिस्थितिक संरक्षण की उपेक्षा कर बैठा था। एक समय ऐसा भी आया जब तटीय जल में जलीय कृषि तेज़ी से फैलने लगी। कुछ पालनकर्ताओं ने मात्र उत्पादन और पैमाने को प्राथमिकता दी, जिससे समुद्र तट पर अवैध निर्माण हुआ और कचरा व गंदा पानी सीधे समुद्र में फेंका जाने लगा।
स्थानीय पर्यावरण की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए, उस क्षेत्र में उत्पादन और घरेलू कचरे के निपटान हेतु एक एकीकृत प्रबंधन प्रणाली स्थापित की गई है। आओच्याओ गांव के पार्टी सचिव और ग्राम समिति के प्रमुख, लिन हुआजोंग ने एक साक्षात्कार में बताया, "समुद्र में काम करने या मछली पकड़ने के दौरान उत्पन्न या एकत्रित बुलबुले, प्लास्टिक बैग जैसे घरेलू कचरे के लिए हमने विशेष कचरे के डिब्बे लगाए हैं। जब मछुआरे समुद्र से लौटते हैं, तो इन कचरों को एक जगह इकट्ठा करके व्यवस्थित रूप से उसका निपटारा किया जाता है।"
“आओच्याओ गांव का उदाहरण लें तो, स्थानीय अधिकारी और संबंधित विभाग नियमित रूप से औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण करते हैं और सभी प्रकार के संभावित खतरों को दूर करने का कार्य करते हैं।” लिन हुआजोंग ने हमें बताया। घरेलू अपशिष्ट जल प्रबंधन के संदर्भ में, हर गली में गन्दे जलों के संग्रहण की सुविधा उपलब्ध है। यह अपशिष्ट जल पंपों की मदद से कस्बे के कचरा प्रसंस्करण संयंत्र तक पहुंचाया जाता है, जहां जिला निर्धारित मानकों के अनुसार शुद्धिकरण के बाद उसका निष्कासन किया जाता है।
प्रदूषण नियंत्रण और पारिस्थितिक संरक्षण के निरंतर प्रयासों के चलते, आज का आओच्याओ गांव पहले से बेहतर हो चुका है — समुद्र का पानी साफ हो गया है, समुद्र तट फिर से चमक उठा है, और समुद्री पक्षी जैसे सीगल भी लौट आए हैं, नीला समुद्र और चांदी-सी तटरेखा की पुनर्रचना की गई है । “यह न केवल समुद्री जैवविविधता के लिए, बल्कि हमारी आजीविका और जीवनशैली के लिए भी एक महत्वपूर्ण सुरक्षा का माध्यम है,” लिन हुआजोंग ने कहा।
सौंदर्य समुद्र और समुद्री उत्पादों सहारे बढ़ाए आमदनी
“हरित पर्वत और स्वच्छ जल ही असली धन-संपत्ति हैं, और नीला सागर , रजत तट भी सोने-चांदी के पहाड़ हैं।” हरित पर्वत और स्वच्छ जल न केवल जीवन को पोषित करने वाले पारिस्थितिक खजाने हैं, बल्कि धन सृजन की आर्थिक नींव भी हैं। पर्यावरण की रक्षा करना वास्तव में “प्राकृतिक पूंजी” की सुरक्षा है, जबकि उसके विवेकपूर्ण उपयोग से “हरित संपत्ति” को सक्रिय किया जा सकता है।
15 अक्टूबर 2024 में राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने आओाच्याओ गांव का दौरा किया। उन्होंने गांव के घाट पर जाकर सूखे समुद्री उत्पाद और ताजे मछली उत्पादों का निरीक्षण किया और स्थानीय स्तर पर ग्रामीण पुनरुत्थान की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास के लिए आवश्यक है कि हम अपनी विशेषताओं को आगे बढ़ाएं और 'समुद्र' से संबंधित आर्थिक अवसरों का भरपूर उपयोग करें।”
समुद्र किनारे बसे आओच्याओ गाँव के लोगों ने धीरे-धीरे समुद्र के साथ सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व का एक नया तरीका खोज निकाला है — उथले समुद्री जल में जालों के पिंजरों में पाले गए समुद्री जीवों से “खाने योग्य समुद्री अर्थव्यवस्था” विकसित हुई है, और तटरेखा के पास फैले प्राकृतिक सौंदर्य “दृश्य आनंद की पूंजी” बनी । इकोलॉजिकल तरीकों से पाले गए समुद्री खाद्य पदार्थ अब लोगों की थाली तक पहुँच सकते हैं, और समुद्री दृश्यावली पर्यटन की एक नयी पहचान भी बन गई है। आओच्याओ गाँव के लोग “समुद्र से जीविका” और “समुद्र के सौंदर्य” — दोनों के बीच संतुलन बनाते हुए अपने नीले समुद्र और चांदी-सी तटरेखा की रक्षा कर रहे हैं, और साथ ही साथ समृद्धि की नई ऊँचाइयाँ छू रहे हैं।
आओच्याओ गाँव की पाँच प्रमुख औद्योगिक गतिविधियाँ समुद्र की देन पर ही आधारित हैं।
समुद्री मछली पकड़ने के क्षेत्र में, गाँव ने लकड़ी की नावों से स्टील की नावों तक का तकनीकी उन्नयन पूरा कर लिया है। पूरे गाँव में कुल 640 छोटी-बड़ी मछली पकड़ने की नावें हैं, जिनसे वार्षिक उत्पादन मूल्य 33 करोड़ युआन तक पहुँच गया है। जलीय जीवों के पालन-पोषण में, गाँव में कुल 138 उन्नत पालन केंद्र हैं, जिनका पिछले वर्ष का कुल उत्पादन मूल्य 3 अरब 70 करोड़ युआन रहा। समुद्री उत्पादों की प्रोसेसिंग भी प्राथमिक स्तर से विकसित होकर गहन प्रसंस्करण के चरण में पहुँच चुकी है। गाँव में कुल 38 समुद्री उत्पाद प्रसंस्करण कारखाने हैं,। इसमें एक प्रमुख कंपनी हाययूआन है, जिसने पिछले वर्ष अकेले 50 करोड़ युआन का उत्पादन किया। ई-कॉमर्स और सोशल कॉमर्स के क्षेत्र में, आओच्याओ गाँव में वर्तमान में 117 ई-कॉमर्स कंपनियाँ सक्रिय हैं और 532 प्रशिक्षित तकनीकी कर्मचारी कार्यरत हैं। विभिन्न प्रकार के समुद्री उत्पाद इंटरनेट प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से बेचे जाते हैं, जिनकी वार्षिक बिक्री 35 करोड़ युआन तक पहुँचती है। गाँव की सौन्दर्य समुद्र दृश्यावली के साथ बने साधारण गांव-आवास अब उत्कृष्ट स्तर तक उन्नत हो चुके हैं। वर्तमान गाँव में इस तरह के 41 गांव-आवास निर्मित किए जा चुके हैं, जिनमें 700 से अधिक बिस्तरों की व्यवस्था है, जो पर्यटकों की विविध आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं।
नीले उद्यम को सक्रिय करें
आओच्याओ गांव के समुद्री तट के किनारे कई एबेलोन पालन और नर्सरी केंद्र स्थापित हैं। इन नर्सरी और उत्पाद तालाबों में छोटे-बड़े एबेलोन समुद्री पर्यावरण के अनुकरण में पनप रहे हैं।
राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा है कि चीन की शैली में आधुनिकीकरण को आगे बढ़ाने के लिए ग्रामीण पुनरुत्थान को तेज़ी से बढ़ाना अनिवार्य है, और इसके लिए सबसे पहले आम लोगों की समृद्धि लाने वाले उद्योगों का विकास करना होगा।
राष्ट्रपति शी चिनफिंग के मार्गदर्शन का पालन करते हुए, आओच्याओ गांव के मछुआरे, मत्स्य पालक और उद्यमी यहां की प्रकृति की अनुपम देन को विविध औद्योगिक गति में बदल रहे हैं। उन्होंने मछली पकड़ने, पालन-पोषण, प्रोसेसिंग, ई-कॉमर्स और सांस्कृतिक पर्यटन को जोड़ते हुए एक बेहतरीन पारिस्थितिक आर्थिक नमूना तैयार किया है।
पारंपरिक मछली पकड़ने से लेकर समुद्री पदार्थ लाइव बिक्री तक, आओच्याओ गांव समुद्री पारिस्थितिकी संसाधनों की श्रेष्ठता को कसकर पकड़ते हुए , समुद्र पर औद्योगिक नवाचार की खूबसूरत चित्रकारी पेश कर रहा है।
फ़ुच्येन वांगशेंग समुद्री जैव प्रौद्योगिकी कंपनी लिमिटेड में पहुंचने पर, एक ग्रिड जैसा नर्सरी तालाब में समुद्री जल सर्कुलेशन और स्मार्ट सिस्टम व्यवस्थित रूप से पद्धतिपूर्ण अपने कार्य करते दिखाई दे रहे है। तुंगशान द्वीप का अनुकूल जल तापमान और उत्कृष्ट जल गुणवत्ता, एबेलोन की नर्सरी को एक मज़बूत औद्योगिक आधार प्रदान करता है।
कंपनी के प्रमुख हुआंग लिछोंग ने बताया कि पालन प्रक्रिया में हमेशा स्वस्थ और पारिस्थितिक पालन के सिद्धांतों का पालन किया जाता है, ताकि उत्पादित एबेलोन पूरी तरह से प्राकृतिक और हरित मानकों पर खरी उतर सके। उन्होंने कहा, “इस ‘स्वस्थ पालन + पारिस्थितिक संरक्षण’ मॉडल ने न सिर्फ़ एबेलोन पालन को ग्रामीणों के लिए रोज़गार उत्पन्न करने वाला ‘सुनहरा उद्योग’ लेकर आए हैं, बल्कि वैज्ञानिक पालन के ज़रिए पर्यावरणीय दबाव को भी हल्का किया है, जिससे ‘अच्छी पारिस्थितिक से निकलेगी अच्छी गुणवत्ता की नर्सरी’ का एक पुण्य चक्र साकार हुआ है।”
“आओच्याओ गांव के लिए, 'समुद्र के सहारे जीवन यापन' सिर्फ़ एक जीविका की बुद्धिमत्ता ही नहीं, बल्कि विकास की मूल जड़ भी है। समुद्री संसाधनों ने ग्रामीणों को प्रत्यक्ष रोज़गार के अवसर प्रदान किए हैं। हमारी प्रसंस्करण कंपनियों को समय पर और सुविधाजनक कच्चा माल मिल पाता है, जिससे मछली पकड़ने से लेकर निर्यात तक की पूरी औद्योगिक श्रृंखला बनी हुई है।” यह बात फ़ुच्येन तुंगशान हाययुआन सीफ़ूड कंपनी लिमिटेड उत्पादन के प्रमुख ऊ बिन ने एक साक्षात्कार में कही।
ऊ बिन 2013 में एक व्यवसाय शुरू करने की इच्छा लिए अपने गांव लौट आए और तब से समुद्री उत्पादों की प्रोसेसिंग और बिक्री में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा, “हम स्थानीय विशेषता वाले स्कैम्ब क्रैब को कच्चे माल के रूप में चुनते हैं, फिर सफाई , स्टीम व मांस निकालकर डिब्बाबंद जैसे प्रक्रियाओं को गंभीरता से निभाते हुए पास्चराइजेशन द्वारा उनकी गुणवत्ता को सुनिश्चित किया जाता है। अंततः यह केकड़े मांस का डिब्बबाबंद उत्पाद बनकर तैयार हो जाता है, जिसे मुख्य रूप से यूरोप, अमेरिका और दक्षिण-पूर्व एशिया के बाज़ारों में निर्यात किया जाता है।”
सीफ़ूड ई-कॉमर्स व्यापारी छाए तानहुआ की लाइव स्ट्रीमिंग स़्टूडियो में लगातार नेटिज़न्स की भीड़ लगी हुई है और वे समुद्री ताजा उत्पादों के ऑर्डर दे रहे हैं। छाए तानहुआ और उनके पति इस समय अपनी दुकान में लाइव प्रसारण, पैकिंग सहित तमाम कामों में व्यस्त हैं।
“हमारे पास मछली पकड़ने वाली अपनी नाव है। सामान्य दिनों में हम समुद्री मछली पकड़ने के साथ-साथ समुद्री मछली पकड़ने की सेवाएं भी प्रदान करते हैं। पकड़ी गई ताज़ा समुद्री मछलियों को हम ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म्स के ज़रिए स्वयं उत्पादन और स्वयं बिक्री व्यवसाय करते हैं, और मुख्यतः देशभर में लाइव स्ट्रीमिंग और माइक्रो-कॉमर्स जैसे तरीकों से उत्पादों की बिक्री करते हैं।” छाए तानहुआ इंटरव्यू लेते समय पकड़ी जाने वाली ताजा बास मछलियों को एक तरफ रखती हुई बोली “पहले हम कंधे पर उठाए गली गली मछलियां बेचा करते थे, आज हम लाइव स्ट्रीमिंग के ज़रिए पूरे देश में बेच सकते हैं।”
ई-कॉमर्स लाइव स्ट्रीमिंग की बढ़ती लोकप्रियता के साथ, छाए तानहुआ का कारोबार भी दिन-ब-दिन फल-फूल रहा है। पहले दुकान में सिर्फ दो डीप फ्रीज़र थे, अब तीन डीप फ्रीज़र, एक कोल्ड स्टोरेज और एक क्विक-फ्रीज़िंग स्टोरेज का पूरा बन्दोबस्त है। रोजाना की आमदनी लगातार बढ़ती जा रही है।
समुद्र के विकास की राह पर बढ़ते जाए । आओच्याओ गाँव ने उद्योग नवाचार और पारिस्थितिक संरक्षण का बेखूबी समन्वय किया है, आज यह गाँव “हरित पहाड़ और स्वच्छ जल ही असली सोना-चांदी से भरी धन-दौलत होती है ” की विचारधारा का एक अत्यन्त जीवंत उदाहरण बन गया है।