पहले 7 महीनों में चीन और शांगहाई सहयोग संगठन के अन्य सदस्य देशों के बीच आयात-निर्यात पैमाने में नवीन कीर्तिमान


चित्र VCG से है

2001 में शांगहाई सहयोग संगठन (SCO) की स्थापना के बाद से विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग लगातार गहरा और विस्तृत होता जा रहा है, और क्षेत्रीय व्यापार का दायरा निरंतर एक के बाद एक नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। सीमा शुल्क आंकड़ों के अनुसार, 2024 में चीन और SCO के अन्य सदस्य देशों के बीच आयात-निर्यात 36 खरब 50 अरब युआन तक पहुँचा, जो संगठन की स्थापना के समय के अंकड़ा का 36.3 गुना है। इस वर्ष के पहले 7 महीनों में, चीन और SCO के अन्य सदस्य देशों के बीच आयात-निर्यात 21 खरब 10 अरब युआन रहा, जो वर्ष-दर-वर्ष 3% की वृद्धि है और ऐतिहासिक रूप से इस अवधि का सर्वोच्च रिकार्ड बनाया है।  केवल जुलाई में ही चीन और SCO के अन्य सदस्य देशों के बीच का आयात-निर्यात 3 खरब 26 अरब 5 करोड़ युआन रहा, जिसमें 8.5% की वृद्धि हुई, यह इस वर्ष के पैमाने और वृद्धि दर दोनों दृष्टियों से अपनी उच्चतम स्तर पर बना हुआ है। इनमें निर्यात 2 खरब 19 अरब 4 करोड़ युआन से उभरी 6.8% वृद्धि है और आयात में 1 खरब 7 अरब 1 करोड़ युआन को लेकर 12.3% वृद्धि शामिल हैं।

SCO सदस्य देशों के बीच कृषि सहयोग लगातार गहरा और सुदृढ़ हो रहा है, जिससे क्षेत्रीय कृषि उत्पाद व्यापार की नीहित शक्ति में निरंतर नया रूप उभर रहा है। इस वर्ष के पहले 7 महीनों में, चीन का SCO सदस्य देशों को कृषि मशीनरी और कीटनाशक उत्पादों के निर्यात में क्रमशः 47.8% और 30.3% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं SCO सदस्य देशों से चीन में कृषि उत्पादों का आयात 6.2% बढ़ा है। इनमें बर्फ-जमी मछली का आयात 20.4% बढ़ा, रेपसीड तेल व सरसों का तेल 33.6% बढ़ा, सूखे और ताजे खरबूजे-फल तथा मेवे 44% बढ़े, तथा चावल का आयात 412.1% की तेज़ वृद्धि से बढ़ा ।

हाल के वर्षों में, शांगहाई सहयोग संगठन सदस्य देशों के बीच आपसी संपर्क और सहयोग और अधिक सुदृढ़ हुआ है। चीन-यूरोप रेल मार्ग, TIR अंतर्राष्ट्रीय सड़क परिवहन और हवाई माल ढुलाई तेज़ी से विकसित हो रहे हैं। इस वर्ष के पहले 7 महीनों में, चीन ने SCO के अन्य सदस्य देशों के साथ भूमि-हवाई परिवहन के ज़रिये क्रमशः 6 खरब 77 अरब 40 करोड़ युआन का आयात और 2 खरब 51 अरब 1 करोड़ युआन का निर्यात किया, जो क्रमशः 7.4% और 44.6% की वृद्धि है। जिसकी हिस्सेदारी बढ़कर क्रमशः 32.1% और 11.9% हो गयी है।

चीन और SCO अन्य सदस्य देशों के बीच व्यापार विकास की स्थिति को दर्शाने वाले "बैरोमीटर" और " दिशा सूचक " का रूप लेने वाला सीमा शुल्क सामान्य प्रशासन द्वारा तैयार किया गया चीन–शांगहाई सहयोग संगठन व्यापार सूचकांक वर्ष 2017 के आधार मूल्यों से 100 अंकों की तेज़ गति से बढ़कर इस वर्ष जुलाई में 159.8 अंकों तक पहुँच गया है। इस सूचकांक के अंतर्गत व्यापार की कुल राशि, व्यापार संरचना, उद्यम सक्रियता और उद्यम भागीदारी जैसे उप संकेतक क्रमशः 247.8, 222.2, 255.1 और 179.3 अंक तक जा पहुँचे हैं। ये आँकड़े दर्शाते हैं कि चीन और SCO अन्य सदस्य देशों के बीच आयात-निर्यात मात्रा और गुणवत्ता दोनों में वृद्धि हुई और जीवन्तता मज़बूत हुई है।