2025 की पहली छमाही में चीन और शांगहाई सहयोग संगठन के अन्य सदस्य देशों के बीच  माल व्यापार 247.7 अरब अमेरिकी डॉलर पहुँचा


चित्र VCG से है

वाणिज्य मंत्रालय की जानकारी के अनुसार, 2025 की पहली छमाही में चीन और शांगहाई सहयोग संगठन (एससीओ) के अन्य सदस्य देशों के बीच माल व्यापार का कुल मूल्य 2 खरब 47 अरब 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर रहा, जो वर्ष-दर-वर्ष 0.8% की वृद्धि है। चीन ने अन्य सदस्य देशों को मुख्य रूप से यांत्रिक व विद्युत उत्पाद, ऑटोमोबाइल व कल-पुर्ज़े, वस्त्र और रसायन आदि उत्पादों का निर्यात किया, जबकि अन्य सदस्य देशों से मुख्य रूप से तेल-गैस, कृषि उत्पाद, कोयला, खनिज अयस्क आदि उत्पादों का आयात किया। पिछले पाँच वर्षों में, चीन और एससीओ के अन्य सदस्य देशों के बीच व्यापार की मूल्य राशि क्रमशः 3 खरब, 4 खरब और 5 खरब अमेरिकी डॉलर का आँकड़ा पार कर गयी है। 2024 में यह 512.4 अरब अमेरिकी डॉलर तक जा पहुँची है , जो माल व्यापार की सबसे ऊँची गुलजार है और इसमें वर्ष-दर-वर्ष 2.7% की वृद्धि दर्ज हुई।