12वां विश्व खेल छंगतू में सफलतापूर्वक संपन्न
17 अगस्त की शाम को, 12वां विश्व खेल सिछुआन प्रांत की राजधानी छंगतू में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विश्व खेल के दौरान, 116 देशों और क्षेत्रों से आए लगभग 4000 खिलाड़ियों ने छंगतू में मिलकर "असीम खेल, अनंत दृश्य " की शानदार गाथा लिखी। खेल आयोजकों ने "हरित, साझेदारी, खुलापन और पारदर्शिता" की मेजबानी सिद्धांत को अपनाते हुए वैज्ञानिक ढंग से योजना तहत उम्दा सुसंगठित खेल का आयोजन किया, जिससे अंतरराष्ट्रीय विश्व खेल संघ और अंतरराष्ट्रीय समाज की व्यापक सराहना मिली है।
चीनी टीम ने इस खेल में कुल 64 पदक जीते — 36 स्वर्ण, 17 रजत और 11 कांस्य। स्वर्ण पदक और कुल पदकों की संख्या दोनों ही ऐतिहासिक रूप से सर्वाधिक रहे। पहली बार चीन स्वर्ण पदक तालिका और कुल पदक तालिका में प्रथम स्थान पर रहा, यह विश्व खेलों में चीन की भागीदारी के इतिहास में सर्वोत्तम शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाला प्रदर्शन माना जाता है।