चीन ,लाओस ,म्यांमार और थाईलैंड के विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित
चीन ,लाओस ,म्यांमार और थाईलैंड के विदेश मंत्रियों ने 15 अगस्त को दक्षिण पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत के आननिंग शहर में अनौपचारिक वार्ता की।
चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि पिछले साल प्रथम चार पक्षीय वार्ता के बाद म्यांमार की स्थिति स्थिर होती जा रही है और अब म्यांमार भूकंप के बाद पुनर्निर्माण बढ़ाने और राष्ट्रीय स्वतंत्रता व स्थिरता की सुरक्षा में लगा हुआ है। हमें म्यांमार की जनता के विकल्प का समर्थन कर वार्ता से मतभेद हल करने पर कायम रहना चाहिए। हमें आसियान की मध्यस्थता और पड़ोसी देशों की मदद पर कायम रहना चाहिए।
म्यांमार के पक्ष ने चीन, लाओस और थाईलैंड को अच्छे पड़ोसियों के नाते दी गयी मदद के प्रति धन्यवाद दिया। म्यांमार राजनीतिक वार्ता से राष्ट्रीय सुलह बढ़ाने पर कायम रहता है और इस साल के अंत में खुला और पारदर्शनी आम चुनाव करने की तैयारी कर रहा है ताकि सत्ता जनता के हाथों में लौटायी जाए।
चार पक्षों ने सीमा पार अपराधियों पर प्रहार करने पर रायों का आदान-प्रदान किया। चारों पक्ष कानूनी प्रवर्तन सहयोग मजबूत करने पर सहमत हुए।