प्रगति की ओर बढ़ता चीन丨डफली राग की झम-झम में सदियों की गूँज से पुराना कूचा शहर रात्रि में हुआ मदहोश

प्रगति की ओर बढ़ता चीन丨डफली राग की झम-झम में सदियों की गूँज से पुराना कूचा शहर रात्रि में हुआ मदहोश

संध्या ढलते ही, शिनजियांग अक्सू क्षेत्र के कूचा शहर की रेस्तान सड़कों में रंगीन नक्काशीदार से सुसज्जित लकड़ी के दरवाज़े एक के बाद एक कर रोशनी से जगमगा उठते हैं। गली की गहराई में धीरे-धीरे डफली की राग और दुतार सितार की मधुर धुन गूंज उठती है, नान से निकली सुगंध और बारह मुकाम की धुनें ऐसे आपस में घुलमिल कर जो राग बजाती हैं, जिससे आने-जाने वाले सैलानियों की भरमार चहल-पहल बनी रहती है।

“रेशम मार्ग” पर स्थित “कुएछे संस्कृति”के जीवंत वाहक के रूप में, शिनजियांग का कूचा शहर “गलियों में अमूर्त सांस्कृतिक” परियोजना के माध्यम से पुराने शहर को नया रूप दे रहा है, जिससे वह बहुसांस्कृतिक प्रदर्शन का एक खुला संग्रहालय बन गया है, जो विभिन्न स्थानों से आए पर्यटकों को कुएछे संस्कृति को छूने और प्राचीन शहर की जीवंतता महसूस करने के लिए आकर्षित करता है।

इस साल जनवरी से जुलाई तक, कूचा शहर ने कुल 71.421 लाख घरेलू पर्यटकों का स्वागत किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 47.97% अधिक है। घरेलू पर्यटकों का व्यय 3 अरब 80.46 करोड़ युआन रहा, जिसमें वर्ष-दर-वर्ष 50.63% की वृद्धि हुई।