जून में चीन के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में 6 प्रतिशत की वृद्धि
चीनी राष्ट्रीय विदेशी मुद्रा प्रशासन ब्यूरो द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 के जून महीने में चीन के माल और सेवा व्यापार के लिए अंतर्राष्ट्रीय भुगतान संतुलन (बीओपी) का कुल पैमाना 42 खरब 21 अरब 40 करोड़ युआन (आरएमबी) तक पहुँच गया। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 6 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है।
आँकड़ों के अनुसार, जून में पूरे चीन से वस्तुओं का निर्यात 21 खरब 18 अरब 50 करोड़ युआन रहा, जबकि आयात 15 खरब 11 अरब 20 करोड़ युआन तक पहुँचा। इससे चीन को 6 खरब 7 अरब 30 करोड़ युआन का व्यापारिक अधिशेष प्राप्त हुआ। दूसरी ओर, सेवा व्यापार का निर्यात 2 खरब 43 अरब 70 करोड़ युआन और आयात 3 खरब 48 अरब युआन रहा, जिसके चलते 1 खरब 4 अरब 30 करोड़ युआन का घाटा दर्ज किया गया।
अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में देखा जाए तो जून 2025 में चीन द्वारा बीओपी के आधार पर माल और सेवा व्यापार का कुल निर्यात मूल्य 3 खरब 29 अरब 20 करोड़ डॉलर तक पहुँच गया, जबकि आयात का कुल मूल्य 2 खरब 59 अरब 10 करोड़ डॉलर रहा। इसके परिणामस्वरूप 70.1 अरब डॉलर का अधिशेष प्राप्त हुआ।