विश्व एक्वेटिक्स चैंपियनशिप्स में पदक तालिका में शीर्ष पर चीन
30 जुलाई को, सिंगापुर में आयोजित 2025 विश्व एक्वेटिक्स चैंपियनशिप्स में चीनी खिलाड़ियों ने कई और पदक जीते हैं। अब तक, 2025 विश्व एक्वेटिक्स चैंपियनशिप्स में चीनी टीम ने 12 स्वर्ण, 7 रजत और 4 कांस्य पदक सहित 23 पदक जीते हैं। इस तरह चीन पदक तालिका और स्वर्ण पदक तालिका में पहले स्थान पर है।
पुरुषों और महिलाओं की 4x100 मीटर मेडले रिले प्रतियोगिता के फ़ाइनल में, चीनी खिलाड़ी श्यू च्यायू, छिन हाइयांग, जांग यूफेई और वू छिंगफ़ेंग की चीनी टीम ने 3 मिनट 39 सेकंड 99 के समय के साथ रजत पदक जीता।
महिलाओं की 200 मीटर फ़्रीस्टाइल प्रतियोगिता के फ़ाइनल में, चीनी खिलाड़ी ली बिंगच्येई ने 1 मिनट 54 सेकंड 52 के समय के साथ रजत पदक जीता। यह इस चैंपियनशिप्स में ली बिंगच्येई का दूसरा रजत पदक भी है।
मिश्रित युगल 3 मीटर स्प्रिंगबोर्ड प्रतियोगिता के फ़ाइनल में, चीनी खिलाड़ी ली याच्येई और छेंग ज़िलोंग ने 305.70 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। जबकि इतालवी खिलाड़ी चियारा पेलाकानी व माटेओ सैंटोरो और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैसिएल रूसो व मैडिसन कीनी ने क्रमशः पहला और दूसरा स्थान हासिल किया।
पुरुषों की 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा प्रतियोगिता के फ़ाइनल में, एशियाई रिकॉर्ड धारक और चीनी खिलाड़ी छिन हाइयांग ने 26 सेकंड 67 के समय के साथ कांस्य पदक जीता। जबकि इतालवी खिलाड़ी साइमन सेरासोलो ने 26 सेकंड 54 के समय के साथ चैंपियनशिप जीती और तटस्थ खिलाड़ी किरिल प्रिगोडा ने 26 सेकंड 62 के समय के साथ रजत पदक जीता।